बागपत। अहेड़ा गांव में सुप्रसिद्ध पहलवान एवं बॉडी बिल्डर सोमेंद्र उर्फ सोनू के नेतृत्व में बागपत विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी योगेश धामा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
उन्हें गांव के चौधरी फुंदन सिंह चेयरमैन द्वार से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में मंच स्थल तक लाया गया और उसके बाद ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा पूरे गांव समाज की तरफ से उन्हें अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सोमेंद्र उर्फ सोनू ने कहा कि बागपत विधानसभा से योगेश धामा की ऐतिहासिक मतों से जीत होगी, जिसमें उनके गांव का पूरा समर्थन उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में जितने विकास कार्य पांच वर्षों के अंतराल में योगेश धामा ने कर दिखाए हैं,उतने विकास कार्य कोई भी विधायक नहीं करा पाया। उन्होंने सभी से योगेश धामा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली, रामकरण प्रमुख, योगेश गुर्जर, अजयवीर, महेश आर्य, ब्रजपाल, सुभाष, मिन्टू, महेश, चौधरी वेदराम, चौधरी तिलकराम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved










विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने कहा कि मूर्खता एवं अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान एवं विद्या के प्रकाश से आलोकित करने वाली माँ सरस्वती की आराधना का महत्व छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक-शिक्षकाओ दोनो के लिए छात्र-छात्राओ एवं शिक्षक-शिक्षकाओ दोनो के लिए बराबर फलदायी एवं उच्च जीवन मूल्यो को निर्धारित करने वाला है।

फाइन आर्ट्स के प्राचार्य प्रो.डा.पिन्टू मिश्रा व विभागाध्यक्षा डा. भावना ग्रोवर व डा.प्रीति गुप्ता ने सभी अतिथियों को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
पूर्व सैन्य कर्मियों को संबोधित करते हुए अमित अग्रवाल ने कहाकि सीमा पर जवान और खेत में किसान जब तक है तब तक प्रत्येक भारतवासी सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सैन्य कर्मियों की वर्षो से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को मोदी ने केंद्र में सरकार बनते ही स्वीकृत किया तथा सेना को आधुनिक सैन्य उपकरणों से सुसज्जित किया जो कि पूर्व की सरकारों द्वारा नहीं किया गया था।
अमित अग्रवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत समाज सदैव भाजपा के साथ ही रहा है।वहा उपस्थित सभी लोगों ने भाजपा को वोट देने का वादा किया। इस अवसर पर जय वीर सिंह, कैप्टन प्रेमपाल सिंह, हरवीर सिंह राणा, अरुण चौहान, सुभाष राणा, दिनेश पवार, शक्ति सिंह, अनिल पुंडीर, सुरेश पुंडीर, अमर चौहान, प्रेम तोमर, अंकुर कुशवाह, गुल्लू ठाकुर सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित रहे।
नीति उपाध्याय शर्मा घर-घर जाकर महिलाओं को समझा रही हैं कि उनके पिता ने हाथरस को जिला बनवाया व क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था कराई। उनके पिता विकास कराने में विश्वास रखते हैं। नीति उपाध्याय शर्मा घर-घर जाकर अपने पिता के लिए विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील कर रही हैं।





