Sunday, August 2, 2026
Home Blog Page 101

खट्टा प्रहलादपुर में हुआ देहाती कलाकारों का सम्मान

बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव में देहाती कलाकारों का सम्मान करते अहिंसा सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी

बागपत। अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से खट्टा प्रहलादपुर गांव में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें देहाती कलाकारों का सम्मान किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी राकेश जैन ने गायक भानु प्रताप सिंह उर्फ पैंतालीस राणा और अभिनेता आकाश शर्मा का फूल माला व पटका पहनाकर सम्मान किया।
गायक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उनका गाना काली-काली जुल्फे डोली डिजिटल चैनल पर रिलीज हो चुका है। इसके अलावा अभिनेता आकाश शर्मा ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म शशांक और श्रीनगर जल्द ही रिलीज होगी। राकेश जैन ने कहा की हमारे क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल उन्हें तराशने की। उन्होंने कलाकारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर दीपक जैन, संजय सिंह, जयवीर सिंह, सौरभ, एडवोकेट लवकुश दाहिमा, विकास, मयंक जैन, शौर्य, अनिरुद्ध सिंह समेत गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

यूपी विधानसभा चुनाव : सीएम योगी ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, बोले- कोरोना प्रबंधन में उत्तर प्रदेश बना मिसाल

सीएम योगी ने पेश किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के समय केंद्र सरकार ने समय समय पर गाइडलाइंस जारी की और प्रधानमंत्री जी ने सभी राज्यों के साथ संपर्क बना कर रखा।
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के समय केंद्र सरकार ने समय-समय पर गाइडलाइंस जारी की और प्रधानमंत्री जी ने सभी राज्यों के साथ संपर्क बना कर रखा। कोरोना के दौरान हमने सभी श्रमिकों को सुविधाएं दी। इसके साथ पेपर देकर वापस आ रहे छात्रों को घरों तक पहुंचाया। वहीं कोरोना प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश देश में मिसाल बना। हमने 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगा दी है। वहीं उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में 7वें नंबर से दूसरे स्थान पर आ गया है। इस दौरान हमने व्यापक तौर पर नौकरी औऱ रोजगार देने की कार्रवाई आगे बढ़ाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 40 लाख श्रमिक जो रोजी-रोटी के बाहर गए थे। उन्हें सकुशल लाने का प्रबंधन और उनके भरण-पोषण का पूरा ध्यान हमारी सरकार ने पहली कोरोना वेव में किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने कोरोना काल में स्किल मैपिंग का काम किया। एमएसएमई सेक्टर में लोन उपलब्ध कराए। डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए काम किया है। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या कानून व्यवस्था थी। कोई पुलिस रिफार्म के बारे में सोचता ही नहीं था। पुलिस में बिना भेदभाव के भर्ती ही नहीं होती थी। हमने पुलिस की आधुनिकरण के लिए काम किया। एफएसएल की सुविधा नहीं थी। फॉरेंसिक जांच के लिए हमें दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब हम अपनी फॉरेंसिंक जांच लैब बनाने की कार्रवाई करते हैं। पहले जितनी महिला पुलिसकर्मी थीं। आज उससे तीन गुना महिला पुलिसकर्मी काम कर रहीं हैं।
पांच साल से नहीं हुआ कोई दंगा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सीमावर्ती राज्यों में ज्वाइंट पेट्रोलिंग की कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसमें पिछले पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हमने पुलिस रिफार्म को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। हमने 4 पुलिस कमिश्नरेट स्थापित की। अगर हम एनसीआरबी के डेटा की बात करें तो 2016-17 और 2020-21 के आकंड़ों के अनुसार डकैती की घटनाओं में 58 फीसदी की कमी आई। सीएम योगी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में पुलिस रिफार्म एक सपना था, क्योंकि कोई सोचता ही नहीं था। सत्ता में आने के बाद पुलिस राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा हो जाता था। हमने डेढ़ लाख पुलिस की निष्पक्ष तरीके से भर्ती का काम पूरा किया।

 

‘बीजेपी सांसद अपने संसदीय क्षेत्रों में लोगों को बताएं बजट के फायदे’, पार्टी ने अपने सांसदों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : (फ़ाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने सांसदों और बीजेपी संगठन से जुड़े आला नेताओं को बजट की खूबियां बताईं। हालांकि अब बीजेपी ने अपने सांसदों से अपील की है कि वे बजट की खूबियों के बारे में लोगों को बताएं।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। जहां एक ओर तमाम बीजेपी नेता इस बजट की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों में इस बजट को लेकर काफी नराजगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने सांसदों और बीजेपी संगठन से जुड़े आला नेताओं को बजट की खूबियां बताईं। हालांकि अब बीजेपी ने अपने सांसदों से अपील की है कि वे बजट की खूबियों के बारे में लोगों को बताएं।
सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पीएम मोदी द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं को लंबे बजट की व्याख्या के बाद,पार्टी ने अब अपने सांसदों से कहा है कि वे 5 और 6 फरवरी को केंद्रीय बजट 2022-23 के बारे में लोगों को बताएं। पीएम मोदी ने बुधवार को गरीबों,मध्यम वर्ग और युवाओं को लाभान्वित करने वाले इस केंद्रीय बजट की खासियत पर प्रकाश डाला था। केंद्रीय वित्त निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट (2022-23) पेश किया था,जिसपर राजनीतिक नेताओं समेत तमाम लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
‘आत्मनिर्भर भारत की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,ये समय नए अवसरों का है,नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। उन्‍होंंने कहा कि अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
बजट से नाराज विपक्ष,सरकार पर साधा निशाना
गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां बजट से बिल्कुल खुश नहीं है। उनका कहना है कि बजट में सैलरीड क्लास, मिडिल क्साल, गरीबों और वंचितों, युवाओं, किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ नहीं दिया गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इस बजट में किसी के लिए कोई खास उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन के छलावे की ही तरह यह बजट भी छलावा है। किसानों और मिडिल क्लास को राहत के लिए कुछ नहीं दिया गया है, यह बहुत चिंता की बात है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को बजट से काफी उम्मीदें थी, लेकिन सरकार से कोई आश्वासन नहीं मिला है। आम जनता को मायूस किया गया है। महंगाई को कम करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली । एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों में भी गुरुवार सुबह तेज झोंकेदार हवा के साथ रुक-रुक बारिश हुई, जिसके बाद ठंड का एहसास बढ़ गया है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के पूरे आसार हैं। दिल्ली के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सुबह 6 बजे के बाद मध्यम स्तर की बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। बारिश के बीच चल रही हवाओं में दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठिठुरन भी बढ़ा दी है। घरों से काम के सिलसिले में बाहर निकले लोगों को बारिश के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं।
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने गुरुवार दिनभर के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौैसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर की तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होती रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाओं के भी चलने के आसार हैं। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम क्रमश: 19 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बसद अगले कई दिन मध्यम से घना कोहरा परेशान कर सकता है।

 

मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए शिक्षिकाओं व बच्चों ने मतदाता जागरूक रथ सहित निकाली मतदाता जागरूक रैली

हापुड़़। बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए मतदाता जागरूक रथ के माध्यम से बच्चों सहित मतदाता जागरूक रैली निकालकर मतदाताओं को वोट डालनें के लिए जागरूक किया।
जनपद में 10 फरवरी को होनें वालें मतदान में मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डा.सुमन अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर की शिक्षिका भावना शर्मा, कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर की बुशरा सिद्दी व नान स्कूल की मोनिका राठी ने संयुक्त रूप से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से बच्चों सहित मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।
इस दौरान शिक्षिकाओं ने अपने-अपने पोस्टर व बैनरों के माध्यम से मतदाताओं को श्लोगन के माध्यम से जागरुक किया।
इस अवसर पर हरजीत कौर, नीतू नारंग, सुमन, उस्मान फ़ातिमा, अर्चना गुप्ता, सरल, बच्चों के अभिभावक व शिवा पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे।

अमित अग्रवाल के पक्ष में मीनाक्षीपुरम में हुई सभा

मेरठ: भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में मीनाक्षीपुरम रेजिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष हरि प्रकाश त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा को समर्थन देने के लिए बैठक हुई। जिसमें प्रत्याशी अमित अग्रवाल का स्थानीय निवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सुनील वाधवा, मुकेश धस्माना, अंकित सिंघल, मीनाक्षीपुरम सोसायटी के सचिव रोबिन त्यागी, पार्षद कुलबीर सिंह, पार्षद नरेंद्र यादव व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव पर बरसे सीएम योगी, कहा- 10 मार्च को निकल जाएगी इनकी सारी गर्मी

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा, जो लोग वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा है। क्योंकि जनता ने वैक्सीन की डोज लगवाई और अब चुनाव में विरोधियों को हार की डोज़ भी लगानी है।
हापुड़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा-रालोद के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वो (अखिलेश यादव) एक बार फिर नया लिफाफा लेकर आ रहे हैं। केवल लिफाफा नया है। सामान अभी भी पुराना ही है। सीएम ने कहा 10 मार्च के बाद, इनकी पूरी गर्मी शांत करवा देंगे। सीएम योगी ने बुलंदशहर में कहा कि, कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी दुनिया में तबाही मचा रही है, लेकिन यहां आकर अब समाप्त भी हो रही है। कोरोना से बचाव के लिए जो भी हो सकता था, बीजेपी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा, ‘जो लोग वैक्सीन के खिलाफ प्रचार कर रहे थे और कहते थे कि ये मोदी वैक्सीन है, उनके मुंह पर जनता ने तमाचा मारा है। क्योंकि जनता ने वैक्सीन की डोज लगवाई और अब चुनाव में विरोधियों को हार की डोज़ भी लगानी है।
सीएम योगी ने आगे कहा, ‘जब में आया था, तब यूपी में आंतक का माहौल था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। लोगों को अलर्ट करने की जरूरत है। दंगाई सर उठाएंगे तो कुचल दिए जाएंगे।’
सपा सरकार की सवेंदना हमेशा दंगइयों के साथ रही
सीएम ने हापुड़ के पिलखुआ के रामलीला मैदान में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार की सोच परिवारवादी और कार्य दंगावादी रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर आपको यह फर्क स्पष्ट देखने को मिलता होगा। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था, बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। अराजक मंजर था। विकास की योजनाएं ठप पड़ी थीं। गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थीं। विकास का पैसा इत्र वाले के घर में दीवारों के पीछे कैद हो जाता था।
मुजफ्फरनगर के दंगे, सहारनपुर का दंगा, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और यहां तक कि लखनऊ में मुख्यमंत्री की नाक के नीचे भी दंगे हुआ करते थे। लेकिन दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती थी। सपा सरकार की संवेदना दंगाइयों के साथ थी, दंगा पीड़ितों के साथ नहीं।
‘चाचा भतीजा वसूली के लिए निकलते’
सीएम ने कहा कि आज 26 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने वाला प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए नौकरी निकलती थी तो चाचा भतीजा वसूली के लिए निकलते थे, लेकिन अब पारदर्शिता के साथ यूपी के नौजवानों को नौकरी मिल रही है।

 

जिला स्वास्थय समिति द्वारा वेंक्टेश्वरा संस्थान में आयोजित ‘सम्मान समारोह’ में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वेंक्टेश्वरा की कोविड टीकाकरण की 242 सदस्यीय टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

  • राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत वेंक्टेश्वरा के नर्सिंग/फार्मेसी/पैरामेडिकल/मेडिकल छात्रो द्वारा दो सप्ताह में बत्तीस हजार से अधिक लोगो का टीकाकरण
  • कोविड की सटीक जाँच, प्रभावी उपचार एवं टीकाकरण अभियान में वेंक्टेश्वरा का योगदान अन्य संस्थानो के लिए एक आर्दश उदाहरण: बालकृष्ण त्रिपाठी,जिलाधिकारी,अमरोहा।
  • वेंक्टेश्वरा की नर्सिंग/मेडिकल छात्रो की टीम आगामी चुनाव में मतदान के दिन पश्चिमी यू.पी. के विभिन्न जनपदो के मतदान केन्द्रो पर जाकर लोगो को शत्-प्रतिशत टीकाकरण के लिए करेगी प्रेरित:डा.सुधीर गिरि
  • वेंक्टेश्वरा कोविड के सफलतम उपचार के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सबसे कम दरो पर अन्य सभी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाऐ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: डा.राजीव त्यागी

मेरठ/गजरौला: श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत वेंक्टेश्वरा के नर्सिंग/मेडिकल छात्र-छात्राओ द्वारा पिछले दो सप्ताह में जनपद के बत्तीस हजार से अधिक लोगो के टीकाकरण पूर्ण होने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ मिलकर संस्थान के 242 सदस्यीय नर्सिंग/मेडिकल छात्र-छात्राओ की टीम को “प्रशस्ति पत्र” देकर सम्मानित किया।
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा.सी.वी. रमन सभागार में आयोजित “सम्मान समारोह एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम” का शुभारम्भ जिलाधिकारी अमरोहा बी.के.त्रिपाठी, वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय अग्रवाल, कुलपति प्रो.पी.के. भारती,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.डी.के.सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
कोविड टीकाकरण प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमरोहा बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वेंक्टेश्वरा संस्थान ने कोविड की पहली, दूसरी भयावह एवं तीसरी लहर मे इसकी सटीक जाँच, प्रभावी उपचार एवं अब स्वैच्छिक रूप से जिला प्रशासन के साथ मिलकर ‘कोविड टीकाकरण अभियान’ में इतना शानदार काम किया है, जिसका दूसरा उदाहरण देखने को नहीं मिलता। इसी के परिणाम स्वरूप वेंक्टेश्वरा को पिछले दो वर्षो में एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारो से नवाजा गया। प्रदेश एवं देश के बाकी शिक्षण स्वास्थ्य संस्थानो को भी इससे प्रेरणा लेकर इस वैश्विक महामारी के विनाश के लिए आगे आना चाहिए।
सम्मान समारोह को कुलपति प्रो.पी.के.भारती, सी.एम.ओ. डा.संजय अग्रवाल, निदेशक/प्राचार्य विम्स बिग्रेडियर डा. सतीश अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो.पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, नर्सिंग प्रिंसीपल ऐना ब्राउन, निदेशक रिसर्च डा.राजेश सिंह, डा.इकराम ईलाही, डा.दीपक अग्रवाल ए.सी.एम.ओ. डा.राजकुमार समेत मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन अंजलि शर्मा ने किया।

अमित अग्रवाल ने लिया प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली में हिस्सा

मेरठ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर वर्चुअल रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आईआईएमटी कॉलेज के हाल में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को दिखाया गया। जिसमें मेरठ कैंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री मोदी के वक्तव्य को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा विकास का नया विश्वास है यह बजट, इस साल हम 80 लाख नए घर बनाएंगे,हमने घरों का मालिकाना हक महिलाओं के नाम दिया,7 साल में 3 करोड़ गरीबों को घर देकर लखपति बनाया,जीरो बजट खेती पर देश में काम चल रहा है,छोटा किसान मजबूत होगा तो देश बदल जाएगा,ऑर्गेनिक फार्मिंग पर जोर दिया जाएगा,जय जवान-जय किसान के मंत्र ने दी ताकत।
इस अवसर पर विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, अरविंद भारती, मनोज पोसवाल, राजकुमार सोनकर, अंकित सिंघल, रविंद्र तेवतिया, सुशील गुर्जर, मुकेश धस्माना, हरिकांत अहलूवालिया, मयंक अग्रवाल, वीनस शर्मा, ज्योति बाल्मीकि, सुनील वाधवा, अशोक कंसल, शुभम कौशिक, मनोज शर्मा, अंकुर कुशवाहा, ध्रुव गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बसंत पंचमी 2022 : बसंत पंचमी पर पीले रंग को क्यों माना जाता है शुभ, जानें इसका महत्व

बसंत पंचमी पर पीले रंग को क्‍यों माना जाता है शुभ

बसंत पंचमी 2022 : इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन पीले रंग का महत्व होता है। आइए जानें पीले रंग को बंसत पंचमी के दिन क्यों शुभ माना जाता है।
नई दिल्ली: बसंत के मौसम के आगमन को चिह्नित करते हुए, बसंत पंचमी) इस साल 5 फरवरी को मनाई जाएगी। ये त्योहार हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। बसंत पंचमी हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन संगीत, ज्ञान, कला, विद्या, वाणी और ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और तरह-तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस दिन पीले रंग का महत्व होता है। आइए जानें पीला रंग क्यों माना जाता है शुभ और क्या है इसका महत्व।
बसंत पंचमी पूजा विधि

  • बसंत पंचमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सरस्वती मां की पूजा करें।
  • मां सरस्वती की मूर्ति को पीले वस्त्रों से सजाएं और पीले फूल चढ़ाएं।
  • ऐसा माना जाता है कि ये त्योहार बसंत के मौसम की शुरुआत को दर्शाता है, इसलिए सब कुछ पीले फूलों से सजाया जाता है।
  • मां सरस्वती को रोली, चंदन, हल्दी, केसर, पीले या सफेद फूल और पीली मिठाई का भोग लगाएं।
  • पूजा स्थल पर वाद्य यंत्र और पुस्तकें रखकर श्रद्धा से पूजा करें।
  • मां सरस्वती की पूजा करें और आरती करने के बाद प्रसाद चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद सभी को भोग लगाएं और खुद भी लें।

बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व

  • बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आपको पीले वस्त्र धारण करने चाहिए, देवी सरस्वती को पीले फूल अर्पित करने चाहिए और पीले रंग का भोजन बनाना चाहिए। ये बेहद फायदेमंद साबित होगा।
  • इसके पीछे मुख्य कारण बसंत पंचमी के दिन से ही अत्यधिक ठंड के बाद मौसम सुहावना होने लगता है। हर जगह पेड़-पौधों पर नए पत्ते, फूल और कलियां भी खिलने लगती हैं।
  • इस मौसम में सरसों की फसल से धरती पीली नजर आने लगती है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन सूर्य उत्तरायण में होता है, जिसकी पीली किरणें पृथ्वी को रोशन करती हैं। इसलिए लोग पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं।
  • इस प्रकार बसंत पंचमी का पर्व विशेष महत्व रखता है और इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ फल मिलता है। बसंत पंचमी पर पीला रंग समृद्धि, एनर्जी और प्रकाश का प्रतीक है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि ये रंग तनाव को दूर करता है। ये रंग आपका उत्साह बढ़ाता है और दिमाग को एक्टिव रखता है। इससे आप खुशी महसूस करते हैं। ये आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।

 

आज से यूपी के चुनावी रण में उतरेगी मायावती, आगरा में करेंगी जनसभा, शाह-योगी और अखिलेश पश्चिमी यूपी में भरेंगे दम

उत्तर प्रदेश के चुनाव का माहौल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत की तैयारियां कर रही हैं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चुनाव  का माहौल दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत की तैयारियां कर रही हैं। वही कहा जाता है कि अगर दिल्ली के रास्ते जाना है तो यूपी से होकर गुजरना पड़ता है इसी को लेकर सभी दल उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाने में जुड़ गए हैं। वहीं अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी अब मैदान में उतर रहे हैं और घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में उतरने जा रही हैं। मायावती आज आगरा में रैली करेंगी। इसके साथ ही सर्द हवाओं के बीच आज यूपी में सियासी और चुनावी मौसम दोनों ही सरगर्मी पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी में हुंकार भरेंगे और पार्टी का दम दिखाएंगे। उधर, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के चीफ जयंत चौधरी दोनों एक साथ रथयात्रा के माध्‍यम से चुनाव प्रचार करेंगे।
सबसे पहले अगर बहुजन समाज पार्टी की बात करें तो पार्टी प्रमुख आज से चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। मायावती आज आगरा से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगी। आगरा जिला बीएसपी का गढ़ रहा है।
मायावती पंजाब में आठ फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगी
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आठ फरवरी को नवांशहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बीएसपी के पंजाब अध्यक्ष जसवीर गढ़ी ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद)-बीएसपी गठबंधन पंजाब में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। गढ़ी ने कहा,’प्रदेश में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। बीएसपी-शिअद गठबंधन 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतगा और पंजाब को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाएगा।” 117 सदस्यीय विधानसभा में बीएसपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटों पर शिअद ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
अमित शाह आज अलीगढ़ और बदायूं में करेंगे चुनाव प्रचार
गृह मंत्री अमित शाह आज अलीगढ़ और बदायूं में चुनाव प्रचार करेंगे। शाह अलीगढ़ के अतरौली में अतरौली और बदायूं के सहसवान मैं कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक जनसभा करेंगे। साथ ही बदायूं नगर में घर-घर सम्पर्क अभियान भी करेंगे।
श्रीकृष्ण की नगरी पहुंचेंगे सीएम योगी , जिले की 3 विधानसभाओं में करेंगे जनसभा
बुधवार को बीजेपी नेता प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं, जहां वह जगह-जगह जाकर जनसभा करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
इसी कड़ी में मथुरा में 10 फरवरी को मतदान होने वाला है जिसको लेकर मथुरा में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है और जीत के लिए प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान और लगातार डोर टू डोर कैंपेन किए जा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा मथुरा विधानसभा की पांचों सीटों पर अपनी जीत की दावेदारी पेश की जा रही है। वहीं जीत की दावेदारी को अधिक गति देने और चुनाव की तलवार की धार को तेज करने के लिए अब उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी कल यानी बुधवार को मथुरा आ रहे हैं, जहां वह जगह-जगह जाकर जनसभा करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
अखिलेश-जयंत की जोड़ी शामली और गाजीयाबाद में भरेगी हुंकार
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी आज पश्चिमी यूपी में दम दिखाएगी। दोनों नेता शामली और बागपत ज़िले में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख साढ़े 11 बजे हिंडन एयरपोर्ट गाज़ियाबाद पर पहुंचेगें और वहां से जयंत चौधरी को साथ लेकर हेलीकॉप्टर से 11 बजकर 50 मिनट पर पुलिस लाइन शामली के बजाज चीनी मिल के हेलीपेड पर उतरेंगे। इसके बाद वे यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क करेंगे।
राजनाथ सिंह आज लखीमपुर में करेंगे जनसंपर्क
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11:05 पर लखीमपुर पुलिस लाइन में मतदाता संवाद करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह दोपहर 12:30 पर माता संकटा देवी के दर्शन करेंगे। दोपहर 2:45 पर राजनाथ सिंह सराफा मार्केट में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 1:05 पर आर्य कन्या चौराहा लखीमपुर पहुंचेंगे जहां वो जनसंपर्क अभियान करेंगे।

पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख लोगों को मिलेगा पक्का घर, बजट में 48,000 करोड़ रुपये का प्रविधान

नई दिल्ली: अगले वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022-23 में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 80 लाख गरीबों को पक्का घर मिलेगा। सभी जरूरी सुविधाओं से युक्त इन पक्का मकानों के लिए सरकार ने बजट में 48,000 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को किफायती आवास मुहैया कराने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम करने का फैसला किया है, ताकि इस योजना के लिए भूमि अधिग्रहण और निर्माण संबंधी मंजूरी मिलने के लिए लगने वाले समय को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता लागत में कमी लाने और आसानी से पूंजी जुटाने के लिए सरकार ने वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ काम करने का फैसला किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि बेहतर भूमि रिकार्ड प्रबंधन के लिए राज्यों को यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूएलपीआइएन) को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे डिजिटल तरीके से रिकार्ड को सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूची आठ की किसी भी भाषा में भूमि रिकार्ड रखने की सुविधा शुरू की जाएगी।
बता दें कि सोमवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 2020-21 में 33.99 लाख और 25 नवंबर, 2021 तक 26.20 लाख आवासों का निर्माण कराया गया।

जाट महासभा ने दिया भाजपा के अमित अग्रवाल को अपना समर्थन

जाट समाज का हित भाजपा में सुरक्षित: अमित अग्रवाल
मेरठ: भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में जाट महासभा द्वारा एक बैठक का आयोजन कंकर खेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेरठ में निवास करने वाले जाट समाज के सम्मानित बंधु उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल को चुनाव में समर्थन देने के लिए किया गया। समाज ने कहा कि जाट समाज भाजपा को वोट करता आया है।
कार्यक्रम में महिला पहलवान बबीता फोगाट भी अमित अग्रवाल के साथ पहुंची। जहां दोनों को पुष्प भेट कर स्वागत व सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में अमित ने कहा कि जाट समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है।
इस मौके पर ब्रजपाल सिंह,ओमपाल सिंह,अचला सिंह, यशपाल सिंह,डा.विमल मलिक,वीरपाल सिंह, सी.पी. सिंह, सुदेश अहलावत,अमरदीप पंवार,अमित बड़ोली, अंकित चौधरी,उदयवीर सिंह,डी.के.तोमर आदि उपस्थित रहे।

बाल्मीकि समाज सम्मेलन में शामिल हुए अमित अग्रवाल

मेरठ: कंकरखेड़ा मंडल स्थित शांति गार्डन में आयोजित बाल्मीकि समाज सम्मेलन में भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल उपस्थित हुए। जिसमें बाल्मीकि समाज द्वारा अमित को पगड़ी व माला पहनाकर बाल्मीकि समाज की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन दिया गया।
जिसमें मुख्य रुप से पार्षद टीसी मनोटियां,बिजेंदर लोहारे,ज्योति बाल्मीकि,कमल,रंजीत,नवाब सिंह लखवाया,संदीप मंगवाना, मनोज बाल्मीकि,इंद्रजीत कोरी,भूषण कुनोटिया,कुणाल सहित बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा द्वारा किया गया समर्थन

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी मेरठ कैंट सीट से प्रत्याशी अमित अग्रवाल के समर्थन में कंकरखेड़ा क्षेत्र के जगदीशपुरम में महिला मोर्चा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। प्रत्याशी अमित अग्रवाल का सभा में पहुंचने पर वहां उपस्थित सभी बहनों ने तिलक लगाकर,आरती उतारी व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने कहा प्रत्येक घर को गैस उज्जवला योजना से वर्तमान सरकार ने देने का काम किया है। आज समाज में महिलाएं बिना किसी भय के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आ जा रही हैं जबकि पूर्व की सरकारों में यह संभव नहीं था।वर्तमान सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। सभी महिलाओं ने एक स्वर में भाजपा को मतदान करने का वादा किया।
इस अवसर पर रमा मित्तल, अनीता प्रजापति, उषा चौहान, नीलम गिरी ,सुमन सिंह, गीता ठाकुर,,ज्योति चौहान, अंजना पवार, सुषमा अग्निहोत्री, अर्चना शर्मा, प्रियंका, मीनू, अनीता, ज्योति, राजरानी, शारदा त्यागी, सुदेश गुलाटी, संगीता, कंचन, विदिता, पूनम, अर्चना, दिनेश्वरी, सुधा राठी, इंदु रस्तोगी, आदेश सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

बबीता फोगाट ने मांगे अमित अग्रवाल के लिए वोट

मेरठ: कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान व भाजयुमो नेत्री बबीता फोगाट ने मंगलवार को मेरठ कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल के पक्ष में कंकरखेड़ा मंडल के आर्य नगर कालोनी में जन संपर्क करते हुए भाजपा को मतदान करने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। अमित अग्रवाल और बबीता फोगाट का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। बबीता फोगाट ने कहा, यदि बेटियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाना है तो भाजपा को अवश्य मतदान करना होगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी, अशोक सबलोग, बालेश गर्ग, हिमांशु शर्मा, राजेश अरोड़ा, राजेश खन्ना, डा.रोशन लाल अरोड़ा, सुमित शर्मा, सुनील वाधवा, अंकुर कुशवाह, राजकुमार शर्मा, नीरज मित्तल ,कमल मित्तल ,वरुण शर्मा, महेश चंद गर्ग व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ट्विटर को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की कड़ी चेतावनी, भारतीय कानून का पालन करें या बोरिया-बिस्तर समेटें

हाईकोर्ट ने कहा कि ट्विटर को देश के कानून का पालन करना चाहिए।(फाइल फोटो)

अमरावती। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर को भारतीय कानून का पालन करने या फिर देश से बाहर जाने की कड़ी चेतावनी जारी की है। हाईकोर्ट की चेतावनी ट्विटर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट को वापस लेने के आदेशों का पालन नहीं करने के संबंध में आई है। मामले को 7 फरवरी को सुनवाई के लिए पोस्ट किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एम। सत्यनारायण मूर्ति की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को कहा कि ट्विटर को यह बताना चाहिए कि अगली सुनवाई से पहले ‘विराम और रोक’ आदेश क्यों शुरू नहीं किए जाने चाहिए। इसने इस बात पर भी जोर दिया कि ट्विटर भारतीय कानून के साथ ‘लुका-छिपी’ नहीं खेल सकता है और अगर वह भारतीय में काम करना चाहता है तो उसे देश के कानून का पालन करना चाहिए।
‘ट्विटर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है’
पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से अवमानना का मामला है और ट्विटर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जा सकती है। पीठ ने गूगल के खिलाफ हाल के एक फैसले का भी हवाला दिया जहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपमानजनक कंटेंट को पीठ को सौंपते हुए, सहायक सॉलिसिटर जनरल एस।वी। सीबीआई की ओर से पेश हुए राजू ने अदालत के संज्ञान में लाया कि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट अभी भी ट्विटर पर दिखाई दे रहे हैं, बावजूद इसके कि अदालत द्वारा वापसी के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
‘यूट्यूब और फेसबुक से कोई समस्या नहीं, सिर्फ ट्विटर में परेशानी’
एस।वी। राजू ने कहा कि ट्विटर उन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट से अपमानजनक कंटेंट हटाता है जो भारतीय नागरिक हैं। हालांकि, अपमानजनक कंटेंट को अभी भी उन लोगों से नहीं हटाया गया है जो भारत में रहते हैं और किसी विदेशी देश के साथ अपनी राष्ट्रीयता की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि यूट्यूब और फेसबुक से कोई समस्या नहीं है, यह सिर्फ ट्विटर के मामले में है।
वरिष्ठ वकील अरविंद दातार की ओर से पेश हुए ट्विटर के वकील सरांश जैन ने कहा कि प्रौद्योगिकी को इस तरह से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू होता है। यूट्यूब के वरिष्ठ वकील ने कहा कि वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सीबीआई द्वारा दिए गए सभी विवादास्पद यूआरएल को हटा दिया है।

मेरठ में बोले सीएम योगी-दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां मेरठ के सिवालखास पहुंचे। यहां पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत आज पेश हुए केंद्रीय बजट से की। योगी ने बजट को देश की 135 करोड़ जनता के लिए लाभकारी बताया। कहा कि चुनाव से पहले लोग अलग बातें करते थे और चुनाव घोषित होने के बाद कुछ और बोलने लगे। डर के कारण प्रत्‍याशी बदलने लगे। दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा। किसान परेशान था, नौजवान को नौकरी नहीं थी।

मुख्यमंत्री योगी को सुनने उमड़ा जन सैलाब

किसानों का कर्ज माफ किया
हमारी सरकार ने मेरठ के एक लाख किसानों का कर्ज माफ किया। मुख्यमंत्री सिवालखास से भाजपा के प्रत्‍याशी मनिंदरपाल सिंह का प्रचार करने यहां पहुंचे हैं। योगी ने लोगों से पूछा, आपने पांच साल में कोई दंगा देखा, पहले तीसरे दिन दंगा होता था ,क्‍या दंगा कराने वाले को वोट देंगे। जब संकट था तब तो लड़कों की जोड़ी गायब थी, एक लखनऊ से लोगों को पिटवा रहा था, गौरव सचिन के हत्‍यारों को लखनऊ बुला रहा था।
सपा की टोपी ही खतरा है
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही सुरक्षा दे सकती है। कहा कि सुरक्षा के लिए सपा की टोपी ही खतरा है। इस लाल टोपी का रंग ही दंगा, हिस्‍ट्रीशीटर, राहजनी, किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी करना है। कहा कि आखिर सचि‍न और गौरव की क्‍या गलती थी, उन्‍होंने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध ही किया था।

बजट 2022 में आपको क्या मिला: इनकम टैक्स पर आम आदमी को फिर निराशा

नई दिल्ली : उम्मीदों की लहर धरी रह गई और निर्मला सीतारमण ने बजट पेश भी कर दिया। बोलीं 1 घंटा 31 मिनट, लेकिन सब कह रहे कि ये बजट महज भाषण सा लगा। टैक्स स्लैब नहीं बदला है। कोरोना से जुड़ी कोई रियायत नहीं है। किसानों को सिर्फ कहने को मिला है।
हां, वित्त मंत्री कुछ ऐसी बातें जरूर कह गईं जिन पर चर्चा जारी है। मसलन- सरकार अब डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगी। साथ ही इन्वेस्टमेंट का सबसे पॉपुलर जरिया बन चुकी क्रिप्टोकरेंसी की कमाई पर 30% टैक्स लेगी।
इनके साथ दो नई घोषणाएं भी कीं। पहली- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स, यानी AVGC सेक्टर में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स बनाएगी सरकार। और दूसरी- प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी।
कुल जमा बजट में महज आठ बातें हैं, जो आपसे साझा करने लायक हैं। अभी करते हैं, लेकिन इससे पहले बताते चलें कि ये सब हम उसी क्रम में कर रहे, जैसा आपने हमें कहा था।
आपने इस क्रम में उम्मीदें जताई थीं…

  1. इनकम टैक्स: लगातार 9वें साल भी हाथ लगी निराशा, कोई बदलाव नहीं
    इंतजार था कि इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव होगा। 9वें साल भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। टैक्स फ्री इनकम की लिमिट बढ़ाने की उम्मीद थी, यह घोषणा भी नहीं हुई।
  • टैक्स फ्री इनकम का दायरा नहीं बढ़ा, टैक्स स्लैब रिवाइज्ड नहीं
  • कॉर्पोरेट टैक्स को 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है
  • आपको दो साल पुराने टैक्स रिटर्न को अपडेट करने की सुविधा
  1. नौकरीपेशा: यहां भी उम्मीदें धराशायी, कोई बड़ा ऐलान नहीं
    उम्मीद थी कि 80C का दायरा बढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम कल्चर में ढल चुके इम्प्लॉइज को राहत मिलेगी, पर ऐसा नहीं हुआ। ऐसे इम्प्लॉइज की संख्या 82% से ज्यादा थी, जो दफ्तर नहीं जाना चाहते।
  • 80C के तहत निवेश और खर्चों में पुरानी 1.5 लाख की लिमिट
  • वर्क फ्रॉम होम वर्कर के लिए कोई स्पेशल अलाउंस नहीं दिया
  1. कारोबारी और GST की दरें: MSME के लिए पैकेज, GST की तारीफ
    कोरोना के वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित कारोबारी हुए। सरकार ने पिछले साल MSME के लिए 15 हजार 700 करोड़ रुपए का ऐलान किया था। इस बार भी पैकेज का ऐलान किया गया। इसके साथ ही GST पर फील गुड फैक्टर का जिक्र हुआ।
  • MSME के लिए अगले 5 साल के लिए 6 हजार करोड़
  • डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस, ई-पोर्टल लॉन्च किया गया
  • ड्रोन शक्ति के लिए स्टार्टअप को मिलेगा प्रमोशन
  • जनवरी में रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ GST कलेक्शन हुआ
  1. किसान: पीएम किसान सम्मान निधि नहीं बढ़ी, पर दूसरे ऐलान हुए
    उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। हां, कुछ और ऐलान हुए जो निश्चित तौर पर किसान के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
  • किसान ड्रोन, नेचुरल फॉर्मिंग, लैंड डिजिटाइजेशन को प्रमोशन
  • MSP का 2.37 लाख करोड़ सीधे किसानों के खाते में जाएगा
  • Nabard के जरिए एग्रीकल्चर स्टार्टअप्स की फाइनेंसिंग होगी
  • गंगा के किनारे 5 किमी. के दायरे में ऑर्गेनिक खेती पर फोकस
  1. महिलाएं: जो उम्मीदें थीं, उनमें एक भी पूरी नहीं हुईं
    महिलाएं इनकम टैक्स छूट, होम लोन और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट पर रियायतों की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई, जिससे उनकी कमाई या खर्च में राहत पर असर हो।
  • 2 लाख आंगनवाड़ी अपग्रेड होकर सक्षम आंगनवाड़ी बनेंगी
  • डायमंड और जेम्स पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5% कर दी गई है
  • हीरों के गहने सस्ते होंगे, नकली गहनों पर कस्टम ड्यूटी 400/किलो होगी
  1. क्रिप्टोकरेंसी: 2 बड़े ऐलान हुए, दोनों का असर भी बड़ा होगा
    सबसे पॉपुलर इन्वेस्टमेंट मीडियम क्रिप्टोकरेंसी को लीगल कर दिया गया है। भारत में 10 करोड़ से भी ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स हैं। डिजिटल करेंसी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है।
  • क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30% का टैक्स
  • डिजिटली एसेट्स ट्रांसफर करने पर 1% TDS लगेगा
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस साल लाएगा डिजिटल करेंसी
  • डिजिटल करेंसी में ब्लैकचेन टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करेगी
  1. हेल्थ सेक्टर और सोशल वेलफेयर: केवल फोकस की बात, कोई ऐलान नहीं
    कोरोना की तीसरी लहर जारी है। पिछली बार हेल्थ सेक्टर को 2.38 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। इस बार इसे 50% बढ़ाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  • हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करने का ऐलान हुआ
  • नॉर्थ-ईस्ट के हेल्थ और अन्य डेवलपमेंट पर फोकस
  • नॉर्थ-ईस्ट के 112 जिलों में 95% हेल्थ इन्फ्रा मजबूत
  • मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग के लिए प्रोग्राम शुरू होगा
  1. रेलवे: कोई बड़ा ऐलान नहीं, न ही निजीकरण या वर्ल्ड क्लास स्टेशन
    रेलवे को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। इसके मायने यह हैं कि यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा बुलेट ट्रेनों और वर्ल्ड क्लास स्टेशनों का भी जिक्र नहीं किया गया है।
  • 400 नई जेनरेशन की वंदेभारत ट्रेनें अगले 3 साल में चलेंगीं
  • 100 प्रधानमंत्री गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल भी डेवलप होंगे
  • मेट्रो सिस्टम डेवलप करने के लिए इनोवेटिव रास्ते खोजेंगे
  • रेलवे छोटे किसानों और MSME के लिए प्रोडक्ट डेवलप करेगा

सबसे नया और सबसे जरूरी : गेमिंग और एनिमेशन बनेंगे इकोनॉमी का हिस्सा
सीतारमण ने कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्, गेमिंग और कॉमिक्स यानी AVGC सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। ऐसे में वित्त मंत्री ने AVGC प्रमोशन टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया। ये टास्क फोर्स इससे जुड़े सभी स्टाक होल्डर्स के साथ बातचीत करेगी। ऐसे रास्ते तलाशेगी जिससे हम लोकल डिमांड को भी पूरा करें और ग्लोबल लेवल पर भी पार्टिसिपेट कर पाएं। इस सेक्टर में रोजगार की बड़ी संभावनाएं पैदा होंगी।
सीतारमण के और अहम ऐलान भी जानिए
1. 60 लाख नए रोजगार सृजित किए जाएंगे।
2. गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाए जाएंगे, इसके लिए 48000 करोड़ रुपए बजट।
3. 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिनमें चिप लगी होगी।
4. डाकघरों में भी अब एटीएम मिलेंगे।
5. PM ई-विद्या का एक क्लास-एक टीवी चैनल प्रोग्राम 12 चैनल से बढ़ाकर 200 चैनल किया जाएगा, चैनल क्षेत्रीय भाषा में होंगे। व्यावसायिक शिक्षा के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी।

बजट 2022: वित्त मंत्री के ऐलान में क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता, यहां जानिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
  • ये आजाद भारत का 75 वां और निर्मला सीतरमण का चौथा बजट था। इस बजट में मध्यम वर्ग एक बार फिर खाली हाथ ही रहा है। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। इस बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। वहीं एक साल के अंदर गरीबों के लिए पूरे देश में 80 लाख किफायती मकान बनाए जाएंगे। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है। जानिए बजट में आम आदमी को कहां-कहां मिली राहत और कहां जेब हुई ढीली।

बजट 2022: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

क्या महंगा और क्या सस्ता

  • कपड़ा, चमड़े का सामान होगा सस्ता
  • मोबाइल फोन और चार्जर सस्ता होगा
  • हीरे की ज्वेलरी सस्ती होगी
  • खेती का सामान सस्ता होगा
  • पॉलिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई
  • विदेशी मशीनें सस्ती होंगी
  • इलेक्ट्रॉनिक आइटम सस्ते होंगे
  • जूते-चप्पल सस्ते होंगे
  • स्टील सस्ती होगी
  • बटन, पैकेजिंग बॉक्स सस्ता होगा
  • आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे
  • छाते महंगे होंगे
  • बिना ब्लेंडिंग वाला फ्यूल महंगा होगा
  • कैपिटल गुड्स महंगे होंगे