Wednesday, April 24, 2024

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: वर्चुअल रैली में बोले पीएम मोदी- आज यूपी की बेटियां घर से निकलने से नहीं डरतीं, अपराधी थर-थर कांप रहे हैं

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा, यूपी के लोगों का विकास करेगा।
लखनऊ: पीएम मोदी ने जन चौपाल कार्यक्रम में रविवार को मथुरा,आगरा,बुलंदशहर के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही दुःखद खबर आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़कर चली गई हैं, परमात्मा में विलीन हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल ही वसंत पंचमी का पर्व था, मां शारदा की हम आराधना कर रहे थे। जिनके कंठ से मां सरस्वती का आशीर्वाद छोटे बड़े हर किसी को मिलता था, वो लता दी ब्रह्मलोक की यात्रा पर चली गई। उनके व्यक्तित्व का विस्तार सिर्फ गानों की संख्या पर सीमित नहीं था। मेरे जैसे अनेकों लोग हैं जो गर्व से कहेंगे कि लता दीदी के साथ उनका निकट संबंध था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि UP भारत का दिल है, धड़कन है। यूपी ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है। और आज फिर यूपी देश को नया रास्ता दिखा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी कहा कि यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते। जनता का आशीर्वाद तो उसे ही मिलेगा जो सेवा भावना से सेवक बनकर यूपी के लोगों की सेवा करेगा, यूपी के लोगों का विकास करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और आप लोगों की जरूरतों से। उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- यूपी को लूटो। उन्हें यूपी के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है।
अपने घरों से पलायन करने के लिए मजबूर थे लोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द थे कि हाइवे पर गाड़ी रोक कर गाड़ियों से लूट पाट की जाती थी। बीच हाइवे पर ही महिलाओं, बेटियों के साथ क्या होता था बुलंदशहर के लोग ये अच्छी तरह जानते हैं। तब उत्तर प्रदेश में घरों-दुकानों पर अवैध कब्जे होना आम बात थी। लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे। आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, ये आप भलीभांति जानते हैं।
पहले की सरकारें खेलती थीं तिजोरी भरने का खेल
पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारे भय निर्माण में जुटी थी, भय निर्माण करना उनका काम था। हम भविष्य का निर्माण कर रहें हैं। अब रिकार्ड हाईवे भी बन रहे हैं और उन हाइवेज़ पर लोग निडर होकर सफर भी कर रहे हैं। आज यूपी में बहनें-बेटियां खुले दिल से कह रही कह रही हैं- पहले हमें घर से निकलने में लगता था डर, अब भाजपा राज में अपराधी कांपे थर-थर। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों का एक और पसंदीदा खेल होता था। तिजोरियों को भरने का खेल, सब मिलकर खेलते थे, मिलकर खाते थे। आज ऐसे लोगों का पूरा खेल बिगड़ गया है। पहले परिवार ही सरकार थी, अब पूरा यूपी भाजपा सरकार का परिवार है।
गरीब को सशक्त करना हमारा उद्देश्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि परिवारवादी सरकारों के लिए सत्ता शासन का माध्यम थी। हमारे लिए सत्ता जनता की सेवा करने का रास्ता है। हम लगातार इसी उद्देश्य से काम कर रहे हैं। हमारी सरकार गांव, गरीब को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले 2 साल से पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है। महामारी की शुरुआत में बहुत से लोगों ने कईं तरह की आशंकाएं जताई थी। वो लोग सोचते थे कि कैसे हमारे गांव, हमारे गरीब इस महामारी से खुद को बचा पाएंगे। पीेएम मोदी ने कहा कि लेकिन आज 2 साल के बाद भारत के प्रयासों से दुनिया सीख रही है। पिछले 2 साल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से हमनें करोड़ों लोगों मुफ्त राशन पहुंचाया है। इसका बहुत बड़ा लाभ यूपी के लोगों को हुआ है। गरीबों, दलितों और पिछड़ों को हुआ है और आज भी हो रहा है।

Latest News