मेरठ। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए वोटरों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी जिलों में दोपहर तक काफी संख्या में वोटर केंद्रों पर पहुंचे। मेरठ जिले में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत, 11 बजे तक 17 प्रतिशत और एक बजे तक 34 प्रतिशत मतदान हुआ। बुलंदशहर में सुबह 9 बजे तक 7.34 प्रतिशत, 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 37.3 वोट पड़े। बागपत में 9 बजे तक 8.5 प्रतिशत, 11 बजे तक 22.77 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 37.91 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मुजफ्फरनगर में नौ बजे तक 8.3 प्रतिशत, 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत और एक बजे तक 35.69 वोट पड़े। शामली में 9 बजे तक 8.7 प्रतिशत, 11 बजे तक 21 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 40.6 और हापुड़ में सुबह नौ बजे 8.16 प्रतिशत, 11 बजे तक 22.8 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 38.8 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मेरठ जिले में सुबह नौ बजे सबसे ज्यादा वोट पड़े, जबकि दोपहर एक बजे तक शामली सबसे आगे रहा।
बिजनौर: समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने बिजनौर में गुरुवार को संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इस मौके पर आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्र की जिम्मेदारी में लेता हूं। शिक्षा भर्ती की को लेकर उन्होंने कहा कि समजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शिक्षा भर्ती का जिक्र है आप फिक्र ना करें हमारी सरकार आते ही आपका काम हो जाएगा।जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने किसानों का क्या दिया है। एक हाथ में टार्च दे दी है और दूसरे में लाठी पकड़ा दी है और कह दिया है कि रात भर चौकीदारी करो।
इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे तो परिणाम 10 मार्च को आना है। लेकिन जिस तरह वोट पड़ रहा है,चुनाव का नतीजा आज शाम को ही आ जाएगा। अब यूपी में बदलाव होने के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। जो बदलाव लाने की बात कर रहे थे। आप लोगों ने देख लिया होगा कितना बदलाव किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने कोरोना के समय लोगों को अनाथ छोड़ दिया। लोग दवाओं के लिए भटक रहे थे। किसान स्मारक बनाकर करेंगे शहीदों का सम्मान
किसानों आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि किसान एक साल तक सीमाओं पर खड़े रहे। आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। हमारी सरकार आई तो हम किसान स्मारक बनाएंगे और शहीद किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपए से मदद करेंगे। हमारी सरकार में किसानों को धरने पर नहीं खड़ा होना होगा। सीएम योगी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया। वहीं छोटे नेता ने गुस्से में उप मुख्यमंत्री को स्टूल पर बैठा दिया। उनका घोषणा पत्र कब पूरा होगा पता नहीं। बीजेपी को अपने पूराने घोषणापत्र के लिए मौन रखना चाहिए। पीएम मोदी पर भी बोला हमला
समाजवादी सरकार बनने पर घरेलू 350 यूनीट फ्री मिलेंगी। किसानों को सिंचाई फ्री की जाएगी,किसी को कोई बिल नहीं देना होगा। बीजेपी सरकार ने ब्रश का कारोबार खत्म कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है अभी मौसम खराब हुआ था। असल में मौसम तो उनका खराब हुआ था। अब यूपी में झूठा का हवाई जहाज कहीं लैंड नहीं करने वाला। उन्होंने आगे कहा कि ये चुनाव से ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन जनता जानती है कहां वोट डालना है। ये चुनाव भाईचारा बनाम बीजेपी है,संविधान बनाम बीजेपी है। समाजवादियों के साथ अब अंबेडकरवादियों से भी अपील करते हैं कि हमारा समर्थन करें।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक 20 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कई पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय सेहरावत ने लोगों से भारी संख्या में वोट डालने की अपील करने के लिए योगी के ’80 बनाम 20′ का सहारा लिया।
अजय सेहरावत ने ट्विटर पर लिखा, ‘20% वाले वोट डालने पहुँच चुके है, 80% वाले घर ना रह जाना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘80% जीते तो 20% सुकून से रहेंगे,लेकिन 20% जीते तो 80% का सुकून दंगों और थानों मे पड़ा मिलेगा। इसलिए भाजपा को वोट करें।’
आपको बता दें कि पहले चरण की वोटिंग जारी है। 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक मेरठ में 17 फीसदी तो हापुड़ में 23 फीसदी वोट पड़े हैं। पूरे राज्य की बात करें ते 11 बजे तक 20 फीसदी वोट पड़े हैं।
सहारनपुर की रैली में पीएम मोदी ने कहा आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे ये जानकर खुशी हुई कि ठंड में भी सुबह-सुबह लोग बहुत बड़ी कतारें लगाकर मतदान के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदाताओं से माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं वहां पहुंच नहीं पाया।
आपको बता दें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।
हापुड़़। जनपद में 1 बजे तक शांतिपूर्ण 40.12% मतदान मतदान हुआ। अधिकारी लगातार मतदाता केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था बनानें में लगें हैं। जनपद के धौलाना 43.02% हापुड़ 37.9% व गढ़ 23.5% जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 38.8 प्रतिशत हुआ है।
हापुड़: हापुड़ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गजराज सिंह ने अपने परिवार के साथ हापुड़ की फ्री गंज रोड पर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लगभग सवा ग्यारह बजे पूर्व विधायक गजराज सिंह मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।
बता दें कि गजराज सिंह पूर्व विधायक हैं, जो कि हाल ही में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए हैं और सपा-रालोद गठबंधन के हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं।
क्षेत्र में उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक और प्रत्याशी विजय पाल आढ़ती, कांग्रेस की भावना वाल्मिकी, बसपा के मनीष उर्फ मोनू के साथ है।
हापुड़़। निर्वाचन आयोग की सख्ती व प्रतिबंध के बावजूद भी ईवीएम मशीन में वोट डालनें की वीडियो वायरल हो रही हैं। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव नली हुसैनपुर में एक मतदाता ने वोट डालनें के बाद ईवीएम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल कर दी, जबकि निर्वाचन आयोग द्वारा मोबाइल बैन किया गया हैं। मोबाइल प्रतिबंधित होने के बाद पॉलिंग बूथ के अंदर भी मोबाइल ले जा रहे है।
इस मामलें में एडीएम प्रशासन श्रद्धा शाड़िल्य ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
लखनऊ: देश की सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान में पहले चरण की वोटिंग कोहरे तथा ठंड के बाद भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2002 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता आज अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रात:सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में आज प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। शामली में चार घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़ा, अलीगढ़ में मतदाताओं में जोश कम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 58 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुणे से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हो गया। शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं तो सबसे कम 17.91 प्रतिशत मतदान अलीगढ़ में हुआ है। नौ से 11 बजे से बीच में आगरा में 20.30, अलीगढ़ में 19.91, बागपत में 22.30, बुलंदशहर में 21.34, गौतमबुद्धनगर में 19.23, गाजियाबाद में 18.24, हापुड़ में 22.80, मथुरा में 20.73, मेरठ में 18.54, मुजफ्फरनगर में 22.65 तथा शामली में 22.83 प्रतिशत मतदान हो गया था।
मेरठ। भाजपा के शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा गुरुवार को मतदान के दौरान बीएवी इंटर कॉलेज बूथ सुभाष बाजार पहुंचे। वहां पर उन्होंने मतदान का हाल जाना। बूथ पर समर्थकों से साथ पहुंचे कमल दत्त शर्मा कुछ देर वहां रुककर वापस लौट गए।
डीएम और एसएसपी से शिकायत,सीओ मौके पर पहुंचे छपरौली। पुलिस-प्रशासन की लाख मुस्तैदी के बाद भी चुनाव में दबंगों का हस्तक्षेप नहीं रुक पा रहा है। आज डाले जा रहे पहले चरण के मतदान में दबंग चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। ताजा मामले में छपरौली विधानसभा के गांव शबगा में दबंगों ने कमजोर वर्ग के मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया।
जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत गांव में तैनात पुलिस-फोर्स से की तो मामला डीएम और एसएसएपी तक पहुंच गया। आलाधिकारियों तक बात पहुंची तो आदेश सीओ तक भी आ पहुंचे और उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली, और मतदान का हाल जाना। इस दौरान चुनाव को प्रभावित करने की फिराक में लगे दबंग और असामाजिक तत्व रफू-चक्कर हो गए। गांव में पहुंचकर सीओ ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़़: प्रशासन की मेहनत व मतदाताओं को जागरूक करनें के लिए चलाए गए अभियान के तहत आज सुबह से ही मतदाताओं की मत ड़ालनें के लिए लाईनें लग गई । अभी तक जनपद में नौ फीसदी मतदान हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार जनपद की गढ़,धौलाना, हापुड़़ सीटों पर 35 उम्मीदवारों के बीच चल रहे मुकाबलें के तहत 1129 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच सभी पोलिंग बूथ पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है। जनपद के धौलाना 8.5%,हापुड़ 9.2%,गढ़ 7.8 %. जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 9% हुआ है।।
डीएम अनुज सिंह ने कहा कि जो भी लोग मतदान केंद्रों पर अपने पहचान पत्र के अलावा चीज़ें लाता है उसको हम जब्त करते हैं। जनपद में हर जगह मतदान शुरू हो चुका है। लोग भी बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं और काफी जगह लोगों की कतार लगी है।
मेरठ। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान हो गया। हालांकि मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लेकिन सुबह कोहरे के कारण मत प्रतिशत में कमी देखी गई। मेरठ में सुबह 9 बजे तक 9 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।
प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया। मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह ही वोटर मतदान करने के लिए लाइनें लगाकर खड़े हो गए। जैसे ही सात बजे मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। मेरठ की सभी 7 विधानसभा सीटों पर 7 बजे मतदान शुरू हुआ। हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर शुरूआती चंद मिनटों के लिए ईवीएम में कुछ परेशानी आई लेकिन उसको जल्द ही दूर कर लिया गया। मेरठ की सभी सात विधानसभा के 2962 मतदेय स्थल व 1172 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। पिंक और आदर्श मतदान केंद्रों पर भी वोटर सुबह से ही अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। बता दें कि प्रदेश में पहले चरण के तहत पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान आज 10 फरवरी को हो रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यस्था है। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी पूरा पालन किया जा रहा है।
मेरठ जिले की 7 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। आज मेरठ के मतदाता 80 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद करेंगे जिसका फैसला 10 मार्च को होगा। मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित आवास विकास में बने मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करना शुरू कर दिया। हालांकि शुरूआती दौर में मत प्रतिशत थोड़ा धीमा रहा। लेकिन उसके बार मतदाताओं की संख्या बढ़ती चली गई। मेरठ शहर विधानसभा में भी मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में बने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं। पहले चरण के मतदान में मेरठ के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल का भी पूरा पालन कराया जा रहा है। बूथों पर सैनिटाइज और मास्क की व्यवस्था है। इसके अलावा मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों और पार्टियों ने अपने बस्ते लगाए हुए हैं। पार्टियों के इन बस्तों पर भी सैनिटाइजर और मास्क मतदाताओं को दिए जा रहे हैं। जिससे मतदान केंद्र में आने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सभी बूथों पर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। बिना मतदाता परिचय पत्र के किसी भी को भी बूथ के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है।
पहले चरण के चुनावी दंगल में भाग्य अजमा रहे उम्मीदवारों की शैक्षणिक स्थिति को लेकर एडीआर ने की रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 623 उम्मीदवारों में से 15 उम्मीदवार निरक्षर हैं, जबकि 58 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो सिर्फ पढ़ना जानते हैं। मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव इस बार 7 चरणों पर होना है। जिसका पहला चरण 10 फरवरी को आयोजित होना है। पहले चरण में वेस्ट यूपी की 11 जनपदों की 58 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें कुल 623 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इन सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन बसपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल भी कई सीटों पर मजबूत बन कर उभरे हैं। इससे मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। आईए जानते हैं वेस्ट यूपी में पहले चरण की 58 सीटों का क्या है गुणा गणित और इन सीटोंं पर कौन सा उम्मीदवार किस पार्टी से मैदान में हैं। पहले चरण में 623 उम्मीदवारों में 15 निरक्षर
पहले चरण में चुनावी दंगल में भाग्य अजमा रहे मतदाताओं को लेकर एडीआर ने बीते दिनों रिपोर्ट जारी की थी। जिसके अनुसार पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 623 उम्मीदवारों में से 15 उम्मीदवार निरक्षर हैं, जबकि 58 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो केवल साक्षर हैं। इसके अलावा 10 उम्मीदवारों ने 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हैं, जबकि 62 उम्मीदवार 8वीं तक ही पढ़ें हुए हैं। तो वहीं 65 उम्मीदवारों ने 10वीं तक पढ़ाई की है। जबकि 102 उम्मीदवारों ने 12वीं तक पढ़ाई की है।जिले में मतदाताओं का पूरा गणित किस विधानसभा सीट से कौन है उम्मीदवार
उन्नति विधान जन घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब तक जारी घोषणा पत्रों में आम लोगों के सुझाओं को शामिल किया है। अन्य पार्टियों की तरह दूसरे दलों की घोषणाओं को इसमें नहीं शामिल किया गया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का तीसरा घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ जारी किया और इसमें हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बुधवार (9 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस के तीसरे घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ में हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए गए। इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है। कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का तीसरा घोषणापत्र जारी किया, जिसे उन्नति विधान नाम दिया गया है। बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को भर्ती विधान और उससे पहले 8 दिसंबर को शक्ति विधान जारी किया गया था। 8 दिसंबर को जारी शक्ति विधान में महिलाओं के लिए घोषनाएं की गई थीं, जबकि 21 जनवरी को युवाओं के लिए जारी भर्ती विधान में 20 लाख नौकरी का वादा किया गया था। 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज
प्रियंका गांधी ने ‘उन्नति विधान’ जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा। इसके अलावा 2500 रुपये में गेंहू-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा। गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा। इसके अलावा आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। बिजली बिल आधा किया जाएगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया, ‘कांग्रेस की सरकार आती है तो बिजली का बिल आधा किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना काल का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा। कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा
प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी
काग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि 12 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के लिए पूरा खाका तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे। कांग्रेस के ‘उन्नति विधान’ की बड़ी बातें
कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा।
मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे।
ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे।
स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे।
शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे।
एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट।
पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे।
दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन।
मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे।
यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।
झिंझाना : प्रथम चरण के चुनाव के अंतिम दौर में मंगलवार को व्यापारियों समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेन बाजार में रोड शो निकाला। यहां 10 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर मंगलवार को कैराना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं कैराना विधान सभा के प्रभारी विनीत अग्रवाल शारदा अग्रवाल एवं ज़िला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया। यह रोड शो मेन बस स्टैंड स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय से शुरू होकर पंजाब नेशनल बैंक, होली कलर चौक, देवी मंदिर से होता हुआ थाने के पास पीठ बाजार पर समाप्त हुआ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि आज का मतदाता समाजवादी पार्टी के शासनकाल से पीड़ित होकर भाजपा सरकार में स्वयं को सुरक्षित समझता है और कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहन मृगांका सिंह की भारी मतों से जीत होगी। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहाकि कैराना का व्यपारी विधायक नाहिद हसन की गुंडई को भुला नहीं हे। सपा सरकार में कैराना का व्यापारी कैराना से पलयान कर रहा था। लूट, डकेती, सरेआम व्यापारियों की हत्या से कैराना के साथ पूरा प्रदेश जल रहा था। अपराधी बैखोफ हो कर अपराध कर रहे थे। विनीत शारदा ने कहाकि योगी की भाजपा सरकार में अपराधी जेल में या प्रदेश से बाहर, नहीं तो यमराज के पास पहुंचा दिये गये। प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी गई, राम राज्य की स्थापना की गई। विनीत शारदा ने कहाकि,भाजपा ने आज प्रदेश का संकल्प पत्र जारी किया हैं। हमारा संकल्प पत्र व्यापारी, किसान, युवाओं एवं माता बहनों के उज्वल भविष्य की गारंटी हैं। साथ में आज सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया जो की सपा का झूठ का पुलिन्दा हैं। सपा एवं लोकदल के इन दोनो लड़कों से सावधान रहने की ज़रूरत हैं। यह अखिलेश नहीं एक आलीबाबा चालीस चोर की बारात हैं। यह दोनो प्रदेश को बेचने का सपना देख रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में राम राज्य लाना चाहती हैं। विनीत शारदा ने कहा आज रोड शो में व्यापारी वर्ग ने दिल खोल कर भाजपा को समर्थन दिया हैं। साफ़ है कैराना में कमल खिलेगा। प्रदेश में 350 से ज़्यादा सीटें भाजपा की आने जा रही हैं। योगी दुबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। आज के रोड शो में ज़िला अध्यक्ष सत्येन्द्र तोमर, शिवेंद्र सिंह, अंशुमन चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक आशीष मित्तल ने भी अपने विचार रखे।
झिंझाना : प्रथम चरण के चुनाव के अंतिम दौर में मंगलवार को व्यापारियों समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेन बाजार में रोड शो निकाला। यहां 10 फरवरी को मतदान होना है जिसके मद्देनजर मंगलवार को कैराना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के पुत्र शिवेंद्र सिंह,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं कैराना विधान सभा के प्रभारी विनीत अग्रवाल शारदा अग्रवाल एवं ज़िला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर के नेतृत्व में रोड शो निकाला गया। यह रोड शो मेन बस स्टैंड स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय से शुरू होकर पंजाब नेशनल बैंक, होली कलर चौक, देवी मंदिर से होता हुआ थाने के पास पीठ बाजार पर समाप्त हुआ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं विधानसभा प्रभारी विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा कि आज का मतदाता समाजवादी पार्टी के शासनकाल से पीड़ित होकर भाजपा सरकार में स्वयं को सुरक्षित समझता है और कैराना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बहन मृगांका सिंह की भारी मतों से जीत होगी। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहाकि कैराना का व्यपारी विधायक नाहिद हसन की गुंडई को भुला नहीं हे। सपा सरकार में कैराना का व्यापारी कैराना से पलयान कर रहा था। लूट, डकेती, सरेआम व्यापारियों की हत्या से कैराना के साथ पूरा प्रदेश जल रहा था। अपराधी बैखोफ हो कर अपराध कर रहे थे। विनीत शारदा ने कहाकि योगी की भाजपा सरकार में अपराधी जेल में या प्रदेश से बाहर, नहीं तो यमराज के पास पहुंचा दिये गये। प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी गई, राम राज्य की स्थापना की गई। विनीत शारदा ने कहाकि,भाजपा ने आज प्रदेश का संकल्प पत्र जारी किया हैं। हमारा संकल्प पत्र व्यापारी, किसान, युवाओं एवं माता बहनों के उज्वल भविष्य की गारंटी हैं। साथ में आज सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया जो की सपा का झूठ का पुलिन्दा हैं। सपा एवं लोकदल के इन दोनो लड़कों से सावधान रहने की ज़रूरत हैं। यह अखिलेश नहीं एक आलीबाबा चालीस चोर की बारात हैं। यह दोनो प्रदेश को बेचने का सपना देख रहे हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में राम राज्य लाना चाहती हैं। विनीत शारदा ने कहा आज रोड शो में व्यापारी वर्ग ने दिल खोल कर भाजपा को समर्थन दिया हैं। साफ़ है कैराना में कमल खिलेगा। प्रदेश में 35ओ से ज़्यादा सीटें भाजपा की आने जा रही हैं। योगी दुबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। आज के रोड शो में ज़िला अध्यक्ष सत्येन्द्र तोमर, शिवेंद्र सिंह, अंशुमन चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के ज़िला संयोजक आशीष मित्तल ने भी अपने विचार रखे।
उमंग-2022 के शुभारम्भ से पहले संस्थान प्रबन्धन/प्रशासन एवं छात्र-छात्राओ ने “स्वर कोकिला, भारत रत्न स्व.लता मंगेशकर को उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
मधुर को मिस्टर फ्रेशर एवं आयुषी को मिस फ्रेशर चुना गया।
इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी को देशभक्ति, हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं उच्च जीवन मूल्यो से आत्मसात कराते है: डा.सुधीर गिरि
नर्सिंग प्रोफेशनल्स का मरीजो के प्रति समर्पण, त्याग एवं सेवा भाव किसी भी स्तर पर चिकित्सक से कमतर नहीं: डा.राजीव त्यागी
मेरठ। वेंक्टेश्वरा संस्थान में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से नवांन्गुतक छात्र-छात्राओ के स्वागत में फ्रेशर पार्टी “उमंग- 2022” का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें नवांन्गुतक एवं पुरानो छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राजस्थानी, पंजाबी एवं अन्य फिल्मी तरानो पर शानदार प्रस्तुतिया देकर समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के शुभारम्भ से पहले संस्थान प्रबन्धन शिक्षको एवं छात्र-छात्रओ ने “स्वर कोकिला स्व.लता मंगेशकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर भवन में स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी “उमंग-2022” का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि,प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी,कुलपति प्रो.पी.के.भारती, कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे, डा.सुन्दर सिंह, नर्सिंग प्रिंसीपल डा.एना ब्राउन आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन से युवा पीढ़ी, अपनी संस्कृति, देशभक्ति एवं जीवन मूल्यों से आत्मसात होती है। दूसरे शब्दो में कहे तो युवा पीढ़ी के होलिस्टिक डोव्लेपमेन्ट (सवार्गीण विकास) के लिए इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बाद संस्थान के छात्र-छात्राओ ने सबसे पहले लता दीदी के मशहूर गीत “ऐ मेरे वतन के लोगो” पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह की आँखो को नम कर दिया। इसके बाद “देश रंगीला-रंगीला,आई लव माई इण्डिया, तेरे लक द हुलारा, आयो रे आयो रे, आयो रे महारा ढोलना आदि देशभक्ति एवं सांस्कृतिक तरानो पर शानदार प्रस्तुतिया देकर “उमंग-2022” को यादगार बना दिया।
मधुर को मिस्टर फ्रेशर एवं आयुषी को मिस फ्रेशर चुना गया।
इस अवसर पर निदेशक विम्स बिग्रडियर (डा.) सतीश अग्रवाल मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव, निदेशक एकेडमिक डा.राकेश यादव, निदेशक एडमिशन अलका सिंह, निदेशक रिसर्च डा.राजेश सिंह, डा.सुन्दर सिह, योगेश बरसिलिया, दिव्या दिनेश, प्रतिभा, शिल्पी कशयप, पूजा, एस.एस.बघेल, जी.डी.कटियार, नसीम अहमद, डा.अरशद इकबाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा में शो के दौरान ट्रैक्टर पर बैठकर हाथ जोड़कर कांग्रेस के लिए वोट डालने की अपील करते हुए प्रियंका गांधी व सचिन पायलट
मेरठ। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हस्तिनापुर पहुंचे। यहां से उनका काफिला दोपहर करीब 12 बजे मवाना पहुंचा। काफिला मवाना में तहसील रोड स्थित मिहिरभोज प्रतिमा स्थल के पास रुका। यहां मौजूद कांग्रेसियों ने नारे लगाए। गाड़ी रुकते ही प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट प्रतिमा स्थल के पास खड़े ट्रैक्टर में सवार हो गए। इसी के साथ जनसम्पर्क शुरू कर दिया। ट्रैक्टर में प्रियंका के साथ सचिन पायलट और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बैठीं। पुष्पवर्षा से किया स्वागत
मवाना के मुख्य मार्ग पर प्रियंका ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी लोगों से हाथ मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान मवाना मुख्य मार्ग पर घर के बाहर खड़ी दिव्या को इशारा करके बुलाया। दिव्या ट्रैक्टर के पास पहुंची और प्रियंका ने हाथ मिलाया। सुभाष चौक से पहले मेहराना और शबाना प्रियंका के पास पहुंच गई और मोबाइल से सेल्फी ली। कमल जाटव ने आम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की। मिहिरभोज प्रतिमा स्थल से शुरू हुए जनसम्पर्क के दौरान लड़की हूँ लड़ सकती हूं…गाना गूंजा।
ट्रैक्टर पर बैठकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रियंका गांधी
हाथ हिलाकर अभिवादन
सुभाष चौक पर जैसे ही ट्रैक्टर में सवार प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट पहुंचे। भारी भीड़ ने नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। वहीं मकान की छत, लान पर डटे लोगों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुभाष चौक से आगे कुछ दूर प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ट्रैक्टर से उतर कर फिर कार में सवार हो गए। दोपहर 12.45 बजे जनसम्पर्क समाप्त करके हस्तिनापुर जम्बूद्वीप हेलीपेड के लिए रवाना हो गए। भारी मतों से जिताने की अपील
जनसम्पर्क के दौरान प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम को वोट देकर भारी मतों से जिताने की लोगों से अपील की। मवाना मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण प्रियंका वाड्रा का काफिला मवाना बाइपास होकर हस्तिनापुर जम्बूद्वीप पहुंचा। जहां दोपहर 1.20 बजे पहले प्रियंका वाड्रा के हेलिकॉप्टर ने मथुरा के लिए उड़ान भरी। फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
जंबुदीप में गुरुमाता से आशीर्वाद लेते हुए प्रियंका गांधी
जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी से लिया आशीर्वाद
प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकाप्टर लगभग साढे़ ग्यारह बजे हस्तिनापुर जंबूद्वीप स्थल पर बने हैलीपैड पर लैंड हुआ। जहां पार्टी के मुख्य लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। माताजी ने प्रियंका को याद साझा करते हुए बताया कि उनके पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू‚राजीव गांधी व इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था। हस्तिनापुर को पुनः बसाने के लिए इसकी नींव भी पूर्व पीएम नेहरू ने ही रखी थी। इसके बाद माताजी ने उन्हें जंबूद्वीप की प्रतिकृति व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं सचिन पायलट को भी तिलक कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
बागपत। महाभारत धारावाहिक में भीम के किरदार को जीवंत करने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर जनपद के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी गजेंद्र सिंह कुंडू एडवोकेट ने कहा कि महाभारत धारावाहिक में प्रवीण कुमार ने अपने बेजोड़ अभिनय से जनमानस के हृदय में जो छाप छोड़ी वो भुलाई नहीं जा सकती। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले प्रवीण कुमार एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले एक एथलीट थे और उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया। वह काफी लंबे समय से बीमार थे और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। उनका निधन वास्तव में बहुत दुखद है। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती मुख्य विकास अधिकारी
हापुड़: मंगलवार को श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में स्वीप योजना के अन्तर्गत माध्यमिक एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओें द्वारा मानव श्रृखला के निर्माण हेतु रैली का प्रारम्भ किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा आए हुये अतिथिगणों को चंदन तिलक कर पुष्प वर्षा की गई तथा विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहलुवालिया, प्रधानाचार्या पारूल शर्मा, हिमानी अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, नरेश सिंघल द्वारा प्रेरणा आई.ए.एस. (सी.डी.ओ.), दिग्विजय सिंह एस.डी.एम.सदर, डा.निशा अस्थाना जिला विद्यालय निरीक्षक, अर्चना गुप्ता बेसिक शिक्षा अधिकारी, रेखा शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जयवीर सिंह स्वीप कोर्डिनेटर आदि को सम्मानित किया।
तदउपरांत रैली का उद्धघाटन मुख्य विकास अधिकारी और एस.डी.एम.सदर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। छात्रों ने फ्री गंज रोड से लेकर रेलवे रोड से होते हुये तहसील तक मानव श्रृखंला का निर्माण किया। इस मानव श्रृखंला का दृश्य अदभुत था। लोगों को मतदान करने के लिए छात्रों द्वारा जागरूक किया गया। जिसमें श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेटस का विशेष योगदान रहा।
सी.डी.ओ. व एस.डी.एम. सदर ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया। जिसमें स्वयं सी.डी.ओ. प्रेरणा ने भी स्कूटी चलाकर सभी का उत्साह वर्धन किया। इसमें महिलाओं व पुरूषों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों के छात्र व छात्राएँ एवं शिक्षिगणों ने भी भाग लिया। विद्यालय के सभी अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा।