Wednesday, April 24, 2024

ट्रैक्टर पर प्रियंका गांधी व सचिन पायलट का रोड शो:,हाथ मिलाया,प्रत्याशी को गले लगाया और मांगे वोट

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे हस्तिनापुर पहुंचे। यहां से उनका काफिला दोपहर करीब 12 बजे मवाना पहुंचा। काफिला मवाना में तहसील रोड स्थित मिहिरभोज प्रतिमा स्थल के पास रुका। यहां मौजूद कांग्रेसियों ने नारे लगाए। गाड़ी रुकते ही प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट प्रतिमा स्थल के पास खड़े ट्रैक्टर में सवार हो गए। इसी के साथ जनसम्पर्क शुरू कर दिया। ट्रैक्टर में प्रियंका के साथ सचिन पायलट और कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम बैठीं।
पुष्‍पवर्षा से किया स्‍वागत
मवाना के मुख्य मार्ग पर प्रियंका ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी लोगों से हाथ मिलाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। जनसम्पर्क के दौरान मवाना मुख्य मार्ग पर घर के बाहर खड़ी दिव्या को इशारा करके बुलाया। दिव्या ट्रैक्टर के पास पहुंची और प्रियंका ने हाथ मिलाया। सुभाष चौक से पहले मेहराना और शबाना प्रियंका के पास पहुंच गई और मोबाइल से सेल्फी ली। कमल जाटव ने आम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की। मिहिरभोज प्रतिमा स्थल से शुरू हुए जनसम्पर्क के दौरान लड़की हूँ लड़ सकती हूं…गाना गूंजा।

ट्रैक्टर पर बैठकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रियंका गांधी

हाथ हिलाकर अभिवादन
सुभाष चौक पर जैसे ही ट्रैक्टर में सवार प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट पहुंचे। भारी भीड़ ने नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पवर्षा की। वहीं मकान की छत, लान पर डटे लोगों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सुभाष चौक से आगे कुछ दूर प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ट्रैक्टर से उतर कर फिर कार में सवार हो गए। दोपहर 12.45 बजे जनसम्पर्क समाप्त करके हस्तिनापुर जम्बूद्वीप हेलीपेड के लिए रवाना हो गए।
भारी मतों से जिताने की अपील
जनसम्पर्क के दौरान प्रियंका वाड्रा और सचिन पायलट ने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी माडल और अभिनेत्री अर्चना गौतम को वोट देकर भारी मतों से जिताने की लोगों से अपील की। मवाना मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण प्रियंका वाड्रा का काफिला मवाना बाइपास होकर हस्तिनापुर जम्बूद्वीप पहुंचा। जहां दोपहर 1.20 बजे पहले प्रियंका वाड्रा के हेलिकॉप्टर ने मथुरा के लिए उड़ान भरी। फिर दूसरे हेलीकॉप्टर से राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

जंबुदीप में गुरुमाता से आशीर्वाद लेते हुए प्रियंका गांधी

जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी से लिया आशीर्वाद
प्रियंका गांधी वाड्रा का हेलीकाप्टर लगभग साढे़ ग्यारह बजे हस्तिनापुर जंबूद्वीप स्थल पर बने हैलीपैड पर लैंड हुआ। जहां पार्टी के मुख्य लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। माताजी ने प्रियंका को याद साझा करते हुए बताया कि उनके पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू‚राजीव गांधी व इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था। हस्तिनापुर को पुनः बसाने के लिए इसकी नींव भी पूर्व पीएम नेहरू ने ही रखी थी। इसके बाद माताजी ने उन्हें जंबूद्वीप की प्रतिकृति व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं सचिन पायलट को भी तिलक कर व अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Latest News