बागपत। रालोद के पूर्व प्रदेश महासचिव रामपाल यादव रालोद को बाय-बाय कहकर अपने साथियों संग भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने नगर के वात्सायन पैलेस में बागपत के भाजपा सांसद डा.सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। रामपाल यादव ने कांग्रेस पार्टी से अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की। वह कांग्रेस के जिला महामंत्री रहे। उसके बाद वह सपा में शामिल हो गये और उन्होंने सपा में जिलाध्यक्ष की बागडोर संभाली। तत्पश्चात उन्होंने सपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया और वह रालोद में कई पदों पर रहे।
वर्तमान में वह रालोद के निवर्तमान प्रदेश महासचिव थे। अब वह रालोद की नीतियों से क्षुब्ध होकर अपने साथियों संग भाजपा में शामिल हो गये । उनके साथ सुभाष यादव एडवोकेट, विजय सिंह यादव, देवेंद्र यादव, ब्रहम सिंह यादव, सुनील कुमार यादव, मिन्टू शर्मा, इकबाल अहमद, हाजी रसीद अंसारी, असफाक अहमद, अंसार अली, पश्चिमाचल टैक्स टाइल्स कोआपरेटिव फ़ेडरेशन के चेयरमैन अख्तर अली, युसुफ अंसारी, मुन्ना खां, कयूम अंसारी, राजेश यादव, पूर्व प्रधान सिंघावली अहीर कर्ण सिंह, नेताजी सुभाष स्मारक इंटर कॉलिज बुढ़सैनी के प्रबंधक कालूराम यादव, बुढ़सैनी प्रधान अजय यादव व अशोक यादव ने भी भाजपा ज्वाइन की। इस मौके पर राज्य मंत्री केपी मलिक, शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved






इस दौरान हुए स्वस्ति यज्ञ में छपरौली विधायक डा.अजय कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री डा.कुलदीप उज्ज्वल, रालोद राष्ट्रीय सचिव सुखबीर गठीना, धीरज उज्ज्वल, राजू तोमर, डा.अनिल आर्य, उपेंद्र प्रधान, आदित्य सोलंकी, गगन धामा, अरुण त्यागी, अखिलेश प्रधान, विनोद तोमर, एसआई ओमवीर सिंह आदि ने आहुति देकर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा मे वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व सामाजिक कार्यों के बारे में बताया तथा उनसे जुड़े संस्मरण साझा भी किए।



प्रधानाध्यापिका डा.सुमन अग्रवाल ने बच्चों को योग के लाभ व सुबह जल्दी उठकर योग करने की सलाह दी।





इस अवसर पर डा.नरेंद्र पाल सिंह, डा.ओमवीर सिंह , डा. शुभा माहेश्वरी, डा.बलराम सिंह, डा.रीना, डा.हरप्रीत सिंह, डा.नीलम बालियान, डा.परमिल कुमार, डा.अनिल कुमार, डा. शैलेंद्र सिंह, डा.दीपक त्रिपाठी, डा.मुकेश कुमार, डा.गौतम बनर्जी, डा.हरविंदर सिंह, डा.अरुण देव जयसवाल, अनिल कुमार राजपूत, जयेश कुमार, डा.देवेंद्र कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, अनुराग कुमार सिंह, सूर्यकांत भारती, डा.दिव्या बाला पाठक, लायबा नूर , रितु प्रजापति, नितिन कुमार, जया चौधरी, नोरोन अंजुम, शिवानी चौधरी, ज्योति तेजवान, निशा सैफी आदि उपस्थित रहे।



इसके बाद शिवपाल ने दिल्ली में भाजपा के नेताओं से संपर्क किया और फिर लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की। यह माना जा रहा है कि यादव बाहुल्य लोकसभा सीट आजमगढ़ के शिवपाल को उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बना सकती है या राज्यसभा भेज सकती है। उधर, शिवपाल यादव ने कहा था कि समय आने पर कोई उचित फैसला लेंगे। इससे अब स्पष्ट है कि वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
