बड़ौत: जल संरक्षण में सहयोग देने तथा पर्यावरण संरक्षण में कार्य करने के लिए बुधवार को भाजपा के बड़ौत विधानसभा के विधायक व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार केपी मलिक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यमंत्री को पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना व सदस्यों ने पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर पौधारोपण कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि ऐसे बहुत ही कम मनुष्य है जो प्रकृति से अथाह प्रेम करते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।ऐसी शख्सियतों का हमें सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज बहुत ही जरूरी हो गया है कि हम प्रकृति, पेड़-पौधे, हरियाली के प्रति विशेष ध्यान दें। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि धरती पर पिछले कुछ सालों में भूकंप, बाढ़, सुनामी जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। प्रकृति की इन आपदाओं में जानमाल का खूब नुकसान होता है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। सड़क पर कूड़ा ना फेंके और ना ही कूड़े में आग लगाएं। कूड़ा रिसाइकल के लिए भेजे तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और जल बचाएं। मौके पर उपस्थित सभी ने प्रकृति व जनसेवा के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के समस्त कार्यकताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिग्विजय ढाका, संजीव सिंह,हरेंद्र व पंकज तोमर आदि मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved







डीएम अनुज सिंह ने एडीएम श्रद्धा शांडिल्ययान केई साथ नगर पालिका के टैक्स कार्यालय, लेखा विभाग, जल कल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों की जांच की। लेखा विभाग में संपत्ति का ब्यौरा सही नही पाए जाने पर डीएम ने संपत्ति लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। इसके अलावा मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव के गैर हाजिर होने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर मुख्य सफाई निरीक्षक के खिलाफ शासन को पत्र भेजने की चेतावनी दी।



जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, रजनीश सैनी सभासद, विकास गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा, डॉक्टर विजेंद्र कुमार संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल जानसठ, गौरव गर्ग, राजू बाल्मीकि, संजय बैरागी, सेवा सैनी, पवन कुमार, रामनिवास प्रजापति, सुभाष उपाध्याय, गौरव बाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


दिव्यांग खिलाड़ी दिनेश सरोहा ने मास्टर राकेश सरोहा व समाजसेवी आर.आर.डी.उपाध्याय के दिशा-निर्देशों पर मात्र एक महीने में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलने वाला पहला खिलाड़ी हैं। 9 मार्च 2022 को खेल की दुनिया में पहला कदम रखने वाले दिव्यांग दिनेश सरोहा ने उत्तर-प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता और 30 अप्रैल को राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में छटा स्थान प्राप्त किया।
अवंतिका देवी मंदिर में रविवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। प्रातः 4 बजे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। तत्पश्चात मैया का श्रृंगार एवं पूजा अर्चना की गई। मंदिर की साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर दिया गया था। वही मंदिर के निकट का बाजार पूजन सामग्रियों से भर गया,जहां बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य भक्तों ने पूजन सामग्री की खरीदारी करते दिखाई दिए। मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्माचारिणी की विशेष पूजा की गई तथा शाम 7:00 बजे माता की आरती की गई।



संचलन में मुख्य रूप से पुनीत रस्तोगी, ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, सौजन्य, जगमाल उपाध्याय ,सुशील गर्ग, संदीप भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


इस दौरान उन्होने दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। शहर के लाल सिंह मार्किट के बाहर से एक किरयाना की दुकान के बाहर नाली पर बनाई गई पेड़ी को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम शहर के दिल्ली रोड स्थित बस स्टेंड पर पहुंचे, जहां दुकानदारों द्वारा भारी मात्रा में अतिक्रमण किया गया था। एसडीएम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, जिसके बाद टीम ने बराबर में एक टायर की दुकान से टायर जब्त किये और दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद टीम तेमुरशाह पहुंची, जहां कई दुकानों के बाहर से अतिक्रमण ध्वस्त कराया गया। बाद में टीम ने वापस फव्वारा चैक पर पहुंचकर अभियान को समाप्त किया। नगर पालिका द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

