नजीबाबाद। गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद और किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत दस करोड़ से अधिक किसानों को इक्कीस हजार करोड़ की ग्यारहवीं किस्त का हस्तांतरण हिमाचल प्रदेश के शिमला से किया गया। इस कार्यक्रम को नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी विजय यादव के संचालन में डबाकरा हाल में एल.ई.डी लगाकर भारत सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों, ग्रामीण महिलाओं, किसानों, क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को ऑनलाइन सुनवाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केंद्र सरकार ने अनेक जनहित योजनाएं चलाकर समाज के हर वर्ग का विकास करने में लगी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का सबसे सफल हो रहा है। जिसका उदाहरण आज डबाकरा हाल सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए व्यक्तियों से भरा हुआ है। उन्होंने खंड विकास के सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार, प्रभारी बीडियो रणजीत सिंह, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, राम किशन प्रजापति, योगेन्द्र सिंह, शुभम प्रजापति, सूर्यांशु उपाध्याय, ग्राम प्रधान धीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, धूम सिंह, सुमित गुर्जर, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, नरेंद्र सिंह उपाध्याय, राकेश प्रजापति, भूमेश राजपूत, इमराना, नाजिया अंसारी, प्रधान छोटे सिंह, कन्हैया सिंह, धनीराम सिंह शमशाद अहमद आदि ने प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुना। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नजीबाबाद भी मौजूद रहे।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




इनका विवाह अल्पायु में ही मराठा क्षेत्र के महान योद्धा होल्कर वंशीय राज्य के संस्थापक मल्हारराव होल्कर के पुत्र खंडेराव के साथ हुआ। महज 29 साल की उम्र में इनके पति का निधन हो गया। 1766 में इनके ससुर मराठा योद्धा मल्हारराव होल्कर का निधन होने के बाद शासन की बागडोर संभाली। लेकिन शासन संभालने के एक साल बाद ही इनके पुत्र मालेराव का निधन हो गया। बाद में पुत्री मुक्ता भी मां को अकेला छोड़कर चल बसी। राजमाता ने राज्य की सीमाओं के बाहर भी अनेक सामाजिक कार्य किये। कई मंदिर, घाट, कुएं, भूखे लोगों के लिए भोजनालय, प्याऊ का निर्माण करवाया तथा शिक्षा पर जोर दिया। राजमाता अहिल्याबाई ने कानून में बदलाव करते हुए विधवा महिला को अपने पति की संपत्ति लेने का हकदार बनाया तथा शिक्षा पर जोर दिया। अहिल्याबाई होल्कर की मृत्यु 13 अगस्त 1795 को नर्मदा तट पर स्थित महेश्वर के किले में हुई।


लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रदेश के अलग-अलग जिलो के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री द्वारा भारत सरकार व उ.प्र. सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग गरीब कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के संबंध में संवाद किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद स्थापित करते हुये प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए राशन, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लाभार्थियों से संवाद किया गया तथा लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुये जीवन में आये बदलाव के बारे में अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा से समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है।

शिविर में साइकेट्रिक नर्स अरुण शर्मा ने बताया कि तंबाकू का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है,इसके बहुत से नुकसान हैं,तंबाकू खाने से कैंसर, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, टीबी, अस्थमा आदि विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। तम्बाकू का नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है और कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा हो जाती है, जैसे दांतो की समस्या, आंखों की समस्या, त्वचा संबंधी समस्या ज्यादा तंबाकू गुटखा एवं अल्कोहल का सेवन करने से हो सकती हैं।


प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बच्चों के प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए कहा कि वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में अध्ययन के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस प्रकार की गतिविधियां केवल मनोरंजन ही नही करती अपितु जीवन में सफलता प्राप्त करने में भी सहायक होती है। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोर्डिनेटर शैली तिवारी, रीटा शर्मा तथा प्रीति बंसल एवं अध्यापकगण का सराहनीय योगदान रहा।

पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में मंदिर परिसर प्रातः हवन के बाद मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक भगवान शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण, जयजारों व ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर शोभायात्रा वापस परिसर में पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा आयोजक प्रमोद जैन, सुखमाल, बीरसैन, जगशोरण, सुनील, राजकुमार सैन, टीका राम सैन विपिन कुमार, अमरवीर कश्यप, सुरेशपाल, वीरेंद्र मास्टर, विकास बड़गुर्जर, ओमवीर पांचाल, हर्षित जैन, सुबोध जैन, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

सभा को सम्बोधित करते हुये हुए मुख्य अतिथि सोनू प्रधान ने कहा हमें गाय की रक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास करना है। प्रदेश महामंत्री सुधीर स्वामी ने कहा गाय की सेवा व रक्षा पुण्य का कार्य है।




