- पीएम के दौरे की सेना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है।
जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपावली का त्यौहार गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में सरहदों की सुरक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री दीपावली पर जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशहरा आ रहे हैं।
उच्च पदस्थ सूत्राें के अनुसार प्रधानमंत्री दीपावली पर नियंत्रण रेखा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली नौशहरा ब्रिगेड में आएंगे। प्रधानमंत्री दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजौरी में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा संभालने के साथ देशविरोधी तत्वों के मंसूबों को नाकाम बना रहे सेना के जवानों का हौंसला सातवें आसमान पर है।
इस समय जम्मू कश्मीर में स्थायी शांति कायम करने के लिए सेना की ओर से बड़े पैमाने पर मुहिम चलाई जा रही है। राजौरी से सटे पुंछ जिले के बाटाधुलियां जंगलों में 11 अक्टूबर को आतंकवादियों के खिलाफ सेना में बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ दिया था। इस दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ाें में सेना के 9 जवान शहीद हाे चुके हैं। सैनिक बुलंद हौंसले के साथ क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए जान हथेली पर लेकर लड़ रहे हैं।
पिछले महीनों में 14 सैनिकों ने शहादत दी है। इन हालात में प्रधानमंत्री जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए अहम होगा। पीएम के दौरे के दौरान सेना के उत्तरी कमान के सभी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी नौशहरा में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार दौरे को सुरक्षित बनाने को कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नौशहरा में डेरा डाल लिया है। अलबत्ता पीएम के दौरे की सेना ने अभी तक अधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन सालों में दूसरी बार दीपावली के त्याेहार मनाने के लिए राजौरी आ रहे हैं। इससे पहले वह जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370,35-ए हटने के बाद पहली बार वर्ष 2019 में यह त्योहार मनाने के लिए राजौरी आए थे। उन्होंने राजौरी में सेना के डिव मुख्यालय में आयोजित किए एक कार्यक्रम में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा के सुरक्षा हालात के बारे में भी जानकारी ली थी।




इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि व स्कूल की प्रधानाचार्या संजया वालिया ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। दीपोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली सजावट, वाद-विवाद प्रतियोगिता,दीप व कंडील बनाना आदि रही। कार्यक्रम के अंत में चेयरपर्सन डा.अंजुल गिरि व प्रधानाचार्या संजया वालिया ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए, बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।


















विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि अभिभावकों को प्रत्येक बच्चें को शिक्षा के लिए स्कूल भेजना चाहिए। शिक्षा से ही समाज,परिवार व देश उन्नति कर सकता हैं। बीएसए अर्चना गुप्ता ने कहा कि सरकार बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा,ड्रेस,बैंग,जूते मौचें व अन्य चीजें वितरित कर रही हैं तथा बच्चों को शिक्षित करनें के लिए एप के माध्यम से अनेक कोर्स चला रखें हैं। हमारे शिक्षक पूरी तरह से बच्चों की पढ़ाई के लिए समर्पित हैं ।