बासौली में हुआ सोसायटी सदस्यता अभियान का शुभारंभ

0
204

बागपत: भारतीय जनता पार्टी के बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के गांव बासौली में सोसायटी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ, इसमें काफी लोगों ने भाग लिया और सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुंचने पर भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं प्रमुख समाज सेविका अंजू खोखर ने फूल बुग्गा भेंट कर स्वागत किया। भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने भाजपा की नीतियों व कार्यों से लोगों को अवगत कराया और अधिक से अधिक लोगों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जितेंद्र बासौली, इंदु सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुरेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र, राजीव तोमर शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुभाष पहलवान, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह आदि समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।