Sunday, April 21, 2024

माघी पूर्णिमा पर श्री रामेश्वरम धाम में अपराजैय अग्निहोत्रम अनुष्ठान सम्पन्न

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

रामेश्वरम/मसूरी: भगवान श्री राम के पूज्य स्थल और भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगम में से एक श्री रामेश्वरम में मसूरी से पधारे जगदगुरु आर्यम जी महाराज के सानिध्य में अपराजेय अग्निहोत्रम विशेष अनुष्ठान किया गया।

आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन भारत मसूरी की प्रवक्ता यामिनी श्री ने बताया कि आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन के अन्तर्गत संचालित भगवान शंकर आश्रम एवं श्री शक्ति संधान पीठ मसूरी के मुख्य अधिष्ठाता परम प्रज्ञ जगद्‌गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के आह्वान पर माघी पूर्णिमा पर रामेश्वरम धाम में भव्य एवं दिव्य अनुष्ठान आयोजित हुआ। इस मौके पर गुरुदेव आर्यम जी महाराज ने स्पष्ट किया कि इसी भूमि पर भगवान श्री राम ने लंका विजय से पूर्व यहीं ज्योतिर्लिंगम की प्रतिष्ठा की थी। जिससे उन्हें विजय प्राप्त हुई। इसअनुष्ठान को बाधामुक्ति, विजय सूत्रम् और सुखी समृद्धजीवन के लिए गुरुदेव द्वारा दुर्लभ मंत्रों से अनुष्ठा करवाया गया।ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि गुरुदेव आर्यम जी महाराज के ऐसे दिव्य स्थान को अग्निहोत्र चयनित से देश विदेश से हिंदू मूल और गुरुदेव के दीक्षित शिष्यों ने अपने कुल कुटुंब में प्रथम बार ज्योतिर्लिंगम की दर्शन किए। ऐसे दिव्य स्थानों पर गुरुदेव आर्यम जी जल्द ही आगामी वर्ष में आलोकिक अनुष्ठान करेंगे। रामेश्वरम धाम में अभिषेक बहुत हुए हैं, किंतु अग्निहोत्र में शामिल होने से शिव की विशेष के कृपा के पात्र बनते हैं। कई जन्मों के पुण्य व्यक्ति को रामेश्वरम के महा दर्शन का सौभाग्य प्रदान करते हैं। ज्योतिर्लिंगम के समक्ष स्थित सीताराम आश्रम में आयोजित इस समारोह में लगभग 200 भक्तों और आर्यम शिष्यों ने भाग लिया। संत रविदास जयंती पर गुरुदेव ने उनका पुण्य स्मरण करते हुए उनके आध्यात्मिक योगदान पर भी प्रकाश डाला।

इस अनुष्ठान में विशेष सहयोग स्थानीय संयोजक राज रतन जी का रहा। इसके साथ श्वेता जायसवाल, हर्षिता आर्यम, अविनाश जायसवाल, प्रीतेश आर्य, सुनील आर्य, प्रविंद्र, शालिनी शर्मा, गौरव स्वामी, रवि शर्मा, सऊदी अरब से सोनिया और अजीत कुंदन आदि का विशेष योगदान रहा।

Latest News