औघड़नाथ मन्दिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

0
232

मेरठ: औघड़नाथ मन्दिर में श्रावण के सोमवार और नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई।
औघड़नाथ मन्दिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रावण का सोमवार और नागपंचमी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरु हो गए थे। इसके अलावा नगर और देहात क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।