सहारनपुर में नगरपालिका बैठक में कुर्सी को लेकर जोरदार हंगामा, विपक्षी सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार

0
294

सहारनपुर: गंगोह नगरपालिका बोर्ड की बैठक में विपक्षी सभासदों के द्वारा वर्तमान सभासद नोमान मसूद के लिए बिछाई गई बड़ी कुर्सी को लेकर जमकर हंगामा किया गया।
विपक्षी सभासद दल की नेता पूजा पाल सहित अन्य सभासदों ने आरोप लगाया कि चैयरपर्सन के अलावा सभी 25 सभासदों के लिए एक जैसी कुर्सी की व्यवस्था होनी चाहिए। परन्तु नगरपालिका में तैनात क्लर्क काशिफ़ कुद्दुसी ने जानबूझकर उनके साथ भेदभाव करते हुए सभासद नोमान मसूद के लिए बड़ी कुर्सी बिछवाई।
विपक्षी सभासदों ने इसे अपना अपमान बताते हुए बैठक का बहिष्कार करते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौपा। बैठक में सभासद नीरज अग्रवाल, पूजा पाल, शालू चौधरी, गुरमीत सिंह, शहजादी, शबा परवीन सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।