जनपद न्यायाधीश द्वारा वादकारियों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गये वाटर कूलर

0
309

सहारनपुर: जनपद न्यायाधीश बबीता रानी ने 01 जनू को सिविल कोर्ट परिसर में आने वाले वादकारियों एव आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिये 2 वाटर कूलर समर्पित किये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक दिन सिविल कोर्ट परिसर में काफी संख्या में वादकारीगण, अधिवक्तागण, बच्चे एवं महिलाएं आती हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कचहरी परिसर में अन्य सभी सुविधाएं भी दिलाये जाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार नरेन्द्र कुमार, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजय कुमार सहित काफी संख्या में न्यायिक अधिकारीगण, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के रीजनल हैड, चीफ मैनेजर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।