कांग्रेस की बुरी हार के लिए जिलाधक्ष ने प्रदेश नेतृत्व को जिम्मेदार बताया

0
303

सुनील कुमार यादव, सवांददाता
एटा: कांग्रेस के लिए नगर निकाय चुनाव काफी निराशाजनक रहा है। इसके लिए नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने मीडिया से एक खास मुलाकात के दौरान काग्रेंस पार्टी की एटा जिले में बुरी तरह पराजय के लिए अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस की जनपद के नगर निकाय चुनाव में बुरी तरह हार के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुऐ जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा कि एटा जनपद में स्थानीय निकाय निर्वाचन के दौरान बुरी तरह पराजित हुई काग्रेंस पार्टी के लिऐ कुछ स्थानीय काग्रेंस पदाधिकारी एवं प्रदेश नेतृत्व जिम्मेदार है। जिले के 10 नगर निकायों में से 9 अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। लेकिन जीत तो दूर, कहीं भी मुकाबले की स्थिति तक नहीं बनी। शर्मनाक तो यह है कि सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। कोई भी प्रत्याशी जमानत बचाने लायक मत प्राप्त नहीं कर सका। एटा नगर पालिका पर भी स्थिति अच्छी नहीं रही।