वैदिक विचार धारा आत्मसात करने से होगा जीवन सुखी: आचार्य हरबीर सिंह

0
280

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज संस्थापक स्व.चौधरी मुख्तियार सिंह की 43 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यज्ञ का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य हरबीर सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक विचार धारा अपनाने से जीवन सुखी बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने सहानुभूति, प्रेम और ममता को आगे बढ़ाया है। ऋषि मुनियों ने वैदिक विचार धारा देकर हमें उसे आत्मसात कर सुखी जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को वेदोपदेश देते हुए कहा कि वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ आहुति देने से आत्मिक शांति व उन्नति की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्कूल संस्थापक मुख्तयार सिंह को पुण्यतिथि पर शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने श्रद्धाजंलि दी। प्रधानाचार्य परिषद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, ग्राम प्रधान प्रवीण गुर्जर, कृष्णपाल सिंह, दिनेश गुर्जर, ब्रजपाल, महाराम सिंह, संदीप चौधरी, सुशील, अरुण मलिक, प्रदीप, कर्मवीर, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी आदि मौजूद रहे।