शुरुआती मानसून ने ही खोल दी स्मार्ट सिटी झांसी की पोल

0
274

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जनपद से दूरी बनाए मानसून ने आखिरकार शहर में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। लेकिन मानसून की दस्तक मात्र ने ही स्मार्ट सिटी झांसी की पोल खोल दी। सारे नगर की सड़के तालाब में बदल गई। कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी तक जारी हैं। करीब 3 से 4 इंच बारिश ने ही स्मार्ट सिटी की पोल खोल दी। शहर के कई हिस्सों में सड़के तालाब में तब्दील हो गईं। नगर निगम द्वारा बारिश से पूर्व नालियों की सफाई न कराने के चलते पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कई इलाकों में घुटने तक पानी भर गया। बारिश में सड़कों के हाल देखकर लोगों ने नगर निगम के लापरवाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि जब मानसून की शुरुआत में ही नगर निगम का ये हाल है तो आने वाले समय में अभी बरसात का पूरा सीजन बाकी है। मूसलाधार बारिश हो गई तो शहर का हाल बेहाल हो जाएगा और सड़कें दरिया बन सकती हैं।