बागपत के गौरवशाली इतिहास पर शोध करेंगे विश्व बंधु शास्त्री

0
372
वरिष्ठ पत्रकार विश्व बंधु शास्त्री

बागपत। स्वतंत्रता की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 75 जिलों के इतिहास लेखन के लिए शोधार्थियों का चयन किया है। इसमें बागपत जिले से वरिष्ठ पत्रकार विश्व बंधु शास्त्री को बागपत जिले के गौरवशाली इतिहास पर शोध परक लेखन कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया है। विश्व बंधु शास्त्री ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश के 75 जिलों का इतिहास लेखन शोध पूर्वक किया जाना है। इसमें फिलहाल इतिहास के जानकारों से विभिन्न जानकारियां संकलित की जा रही हैं। जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के अलावा उन नगर, शहर व गांव के इतिहास को भी शामिल किया जाएगा। जिन्होंने विशेष उपलब्धि हासिल की हो और आज वे उपेक्षित हैं। 1857 से 1947 तक के कुछ छायाचित्र भी संकलित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की यह पहल शानदार व सराहनीय है। आने वाली पीढ़ी को अपने जिले, गांव, शहर, कस्बे के इतिहास को पढ़ने, समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले किसी भी सरकार में ऐसी पहल नहीं हुई।