Tuesday, April 23, 2024

राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था के द्वारा चलाई गई मुहिम अब पता चलने दो सीजन-2

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

हापुड़। महिलाओं को पीरियड के समय स्वास्थ्य को लेकर नेशनल ह्यूमन राईट्स आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
ऑस्कर विजेता सुमन जो कि नेशनल ह्यूमन राइट्स में महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही है ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों व महिलाओं को जागरुक करने के लिये यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
महिलाओं और बेटियों को महीने के मुश्किल दिनों यानि पीरियड्स के समय ज्ञान की कमी के कारण कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है । शिवा प्राथमिक पाठशाला की प्राधानाध्यापिका डा.सुमन अग्रवाल ने सभी को पीरियडस के समय असावधानी बरतने से होने वाली बीमारियों के बारे मे बताया व पैड को ज्यादा से ज़्यादा चार घंटे इस्तेमाल करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में महिलाओं व बेटियों ने भाग लिया। सुमन ऑस्कर विजेता ने महिलाओं को पीरियड्स के समय इस्तेमाल किये जाने वाले विभिन्न साधनों जैसे-पैड, कप, पेम पैड आदि के बारे में जानकारी दी।
छवि दीक्षित उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने महिलाओं को अब इस विषय पर खुलकर बात करने व अपनी बेटियों को पूरा सहयोग देने की सलाह दी। डा.पायल गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि अब ये कोई शर्म की बात नही है इसलिये खुल कर जियो और हमेशा स्वस्थ रहो।
इस मौकें पर सुमन महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, रूबी जैन, डा.पायल गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, यशोदा शर्मा, छवि दीक्षित उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़ आदि के साथ बहुत अधिक संख्या में महिलाएं व बेटियां भी उपस्थित रही और सभी को अंत मे पैड वितरित किये गए।

Latest News