3 मई को मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती

0
234

नगीना। 3 मई को मनाई जाएगी भगवान परशुराम की जयंती। इस मौके पर मुख्य मार्गो से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
ब्राह्मण सभा नगीना के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 3 मई को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई जाएगी उन्होंने बताया कि 3 मई को प्राचीन खोकर नाथ जी मंदिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच कर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में भगवान परशुराम का चित्र के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों, युवाओं, माता और बहनों से भगवान परशुराम की जयंती और शोभायात्रा धूमधाम से मनाए जाने और भगवान परशुराम की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया है।