भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज 3710 मत लेकर बने एमएलसी

0
213

मेरठ। विधान परिषद सदस्य के चुनाव के नतीजे यहां मेरठ में घोषित हो गए है। भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने 3710 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। उन्होंने रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा को 3433 वोटों से हराकर जीत हासिल की। सुनील रोहटा को 268 मत मिले। मतगणना कताई मिलपर सुबह 8 बजे शुरू हुई। 14 टेबल पर गिनती हुई। पहले कुल पड़े 4140 वोट के बंडल बनायेगये। उसके बाद 11 बजे से पहले ही नतीजे सबके सामने आ गए। धर्मेंद्र भारद्वाज ने 3710 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। 119 मत कैंसिल हुए। जीत की जानकारी मिलते ही कताई मिल के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ यहां जमा हो गयी। ओर ढोल बजाकर खुशी मनाई गई।