डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

0
293

अलीगढ़। डीएम श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। जनता दरबार मे भूमि विवाद,कृषि,राशन,जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई।