Wednesday, April 24, 2024

जानसठ मंडल में मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

जानसठ: जानसठ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के आदेशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के प्रभारी जितेंद्र त्यागी ने वहां मौजूद बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्रों के प्रभारी और संयोजकों को आगामी विधानसभा तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी मतदाताओं की वोट बनवाएं। वही जिनकी मृत्यु हो चुकी है संबंधित बीएलओ के सहयोग से मतदाता सूची से उनका नाम हटवाने हेतु फार्म भरवाए। वही जिला मंत्री सुधीर खटीक ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाने की बात कही श्री खटीक ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षता भाजपा जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने एवं संचालन मंडल महामंत्री रोहित ने किया। जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर 100 नए भाजपा सदस्य बनाने हैं और प्रत्येक मंडल में एक हजार नई वोट बनाने का भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है, जिसको सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है। इस बैठक में मुख्य रूप से भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, मंडल उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, रामधारी कश्यप, सुभाष उपाध्याय,धर्मदत शर्मा , मंडल महामंत्री श्री धर्मेश सैनी, पूर्व मंडल महामंत्री योगेंद्र चौधरी, मंडल मंत्री कुशल पाल, पंकज कश्यप, प्रेम सिंह,अनिल बाल्मीकि, मंडल कोषाध्यक्ष आदित्य रस्तोगी, मंडल मीडिया प्रभारी एवं नगर पंचायत जानसठ सभासद अनुज सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक रामनिवास प्रजापति,श्याम सुंदर वर्मा, प्रशांत गच्चा ,पुष्पेंद्र राजपूत ,संजय कुमार, नवीन कटारिया, प्रवीण पाल , शक्ति केंद्र प्रभारी राजू वाल्मीकि, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास राजपूत,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा प्रजापति ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहबाज जैदी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गौरव बाल्मीकि,अनुसूचित मोर्चा महामंत्री अमित बाल्मीकि, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नेपाल सिंह,बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार ,नितिन कुमार, सचिन कुमार ,किरण आर्य, शाह नजर कुरैशी,अशोक कर्णवाल, दीपक चंचल, राहुल राजपूत, जयचंद, नीरज अहलावत, मांगेराम शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Latest News