पीएम मोदी की रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर,मुजफ्फरनगर,शामली और बागपत और सहारनपुर जिले में लाइव की जाएगी और इसके जरिए दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से चुनावी प्रचार में उतरेंगे। हालांकि पीएम मोदी वर्चुअल रैली के जरिए जनता को संबोधित करेंगे और इसके लिए बीजेपी ने सभी तरह की तैयारियां की हैं। बीजेपी इस रैली को मंडल स्तर पर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रसारित करने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए वेस्ट यूपी के लाखों लोगों तक पहुंचाएगी। वहीं अपनी वर्चअल रैली से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया है और कहा है कि जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत निहित है।
वहीं पीएम मोदी ने अपने संदेश में लिखा है कि 31 जनवरी को यूपी के 5 जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो ऐप पर जाकर अवश्य साझा करें। राज्य में चुनाव आयोग ने रैलियों और चुनावी सभाओं पर रोक लगा रखी है। लिहाजा बीजेपी राज्य में अभी तक डोर-टू-डोर और जनसंपर्क अभियान के जरिए जनता से संपर्क कर रही थी। वहीं अब बीजेपी ने अपने स्टार प्रचार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनावी मैदान में उतारा है और इसके जरिए पार्टी पहले चरण में राज्य के पश्चिमी जिलों को साधने की तैयारी में है। बीजेपी वर्चुअल रैली के जरिए पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश कर रही है। वहीं पार्टी के ज्यादातर नेता पश्चिम यूपी में डेरा डाले हुए हैं।
पीएम मोदी की वर्चुअल रैली में कवर होंगे पांच जिले
बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत पीएम मोदी की वर्चुअल रैली के जरिए पांच जिलों को साधने की तैयारी की है। पीएम मोदी की रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत और सहारनपुर जिले में लाइव की जाएगी और इसके जरिए दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। इन जिलों में पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है।
100 से अधिक कार्यकर्ता नहीं हो सकेंगे शामिल
असल में राज्य में कोरोना के मामलों को देखते हुए चुनाव ने रैलियों को बैन किया है। वहीं राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल के नियम लागू हैं। जिसके कारण जहां पर भी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी वहां पर कम संख्या में लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं कोविड नियमों का पालन करने के लिए एक स्थान पर 100 से अधिक कार्यकर्ता नहीं बैठ सकेंगे। फिलहाल बीजेपी करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की वर्चुअल रैली के जरिए जोड़ना चाहती है। जबकि सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी की रैली को लाइव किया जाएगा।
3D तकनीक का किया जाएगा इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अपनी वर्चुअल रैली के लिए 3डी तकनीक का भी इस्तेमाल करेगी और इसके लिए स्टूडियो मिक्स तकनीक का उपयोग होगा। वहीं इस तकनीक का इस्तेमाल दो रैलियों को एक साथ दिखाने के लिए भी किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए अलग जगहों पर बैठे नेताओं को एक मंच पर दिखाया जा सकता है। वहीं इस तकनीक के जरिए वर्चुअल स्टेज बनाकर नेताओं को ऐसे दिखाया जा सकता है कि मानो वह सामने मंच से ही संबोधित कर रहे हों। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग की भी व्यवस्था की है और इसके मुताबिक मोबाइल पर घंटी बजने के बाद भाषण को सुना जा सकता है।
बीजेपी ने किया 3 लाख कार्यकर्ताओं को तैयार
वहीं राज्य में हो रहे चुनाव के लिए बीजेपी ने डिजिटल रैलियां करने की योजना तैयार की है। इसके लिए यूपी बीजेपी सोशल मीडिया सेल ने करीब डेढ़ लाख लोगों तक ई रैली को पहुंचाने की तैयारी की। वहीं प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया है। ताकि पार्टी के हर कार्यकर्ता तक पार्टी नेताओं का संदेश पहुंचे। इसके लिए पार्टी ने तीन लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी किया है। ये कार्यकर्ता पार्टी के डिजिटल कैंपेन में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
बिहार चुनाव में हुई थी वर्चुअल रैली की शुरुआत
देश में वर्चुअल रैली की शुरुआत 2019 में बिहार चुनाव से हुई थी। क्योंकि देश में कोरोना का पहली लहर शुरू हो गई थी और राज्य में चुनाव होने थे। इस रैली के जरिए बीजेपी और कई सियासी दलों ने वर्चुअल रैली के जरिए जनता से संपर्क किया था। वहीं बीजपी नेता अमित शाह ने ओडिशा में भी वर्चुअल रैलियां की थी। जबकि पश्चिम बंगाल में बाद के चरणों में वर्चुअल रैलियां की गई। वहीं अब यूपी समेत देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में भी अब वर्चुअल रैलियों की शुरुआत हो गई है। क्योंकि चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर बैन लगाया है।
Copyright 2021 @ Divyavishwas News | All Rights Reserved




सांसद हेमा मालिनी के आगमन की सूचना पर मंदिर के सामने रोड दोनो तरफ से वाहन रूक जाने के चलते जाम हो गया। पूजा अर्चना उपरांत हेमामालिनी ने मंदिर से ही जन संपर्क कर गोवर्धन विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ठा.मेघश्याम सिंह के लिये वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान लोगो को भाजपा प्रचार के पंपलेट मांगे। पंपलेट मे भाजपा शासन की विकास की उपलब्धियों के साथ सांसद द्वारा भाजपा प्रत्यशी को वोट देने की अपील अंकित थी। हेमा मालिनी का लोगो में खासकर युवाओं मे इतना जबरदस्त क्रेज दिखा कि युवा उनके पास पहुचकर सेल्फी खींचते दिखाई दिये। इस दौरान उनके साथ विधायक ठा.कारिन्दा सिंह,भाजपा नेता सियाराम शर्मा,ज्ञानेन्द्र राणा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





सहारनपुर के पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन पत्रकारों व उनके परिजनों की हत्या हो रही है। तथा अन्य तरह से भी पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का पत्रकार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है अब आलम यह है कि पत्रकारिता करते हुए पत्रकार डर कर जीने को मजबूर है। 27 जनवरी को सहारनपुर के चिकलाना इलाके से दैनिक शाह टाइम्स अखबार के पत्रकार सुधीर सैनी की मात्र कार की साइड लगने को लेकर बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पत्रकारों का विरोध देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते तीनों आरोपियों को पुलिस से राहत मिलने की आशंका जताई गई है। इसीलिए यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) मेरठ पत्रकार के परिवार को लेकर काफी चिंतित हैं जिसके लिए उपजा द्वारा सहारनपुर में मारे गए पत्रकार सुधीर सैनी के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा व पत्रकार के परिवार के पोषण और चिकित्सा देखभाल देने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई। इसी के साथ प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा मेरठ चिंतित है और प्रदेश में सभी पत्रकारों को जीवन बीमा मेडिकल क्लेम और आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई साथ कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए ताकि पत्रकारों को सुरक्षा मिल सके और वह बेबाक अपनी पत्रकारिता करते रहे।
“वैंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के सुभाषचन्द्र बोस कॉन्फ्रेंस हॉल में डिफैन्स एवं पुलिस कैरियर सर्विसेज एकेडमी “वियम्पा“ की विवरण पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी,कुलपति प्रौ. पीके.भारती एवं मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।


पडरौना सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव








