शिक्षा के उन्नय्यन से होगा राष्ट्र उन्नत: शास्त्री

0
267
  • ग्वालीखेड़ा के दलीप सिंह इंटर कालेज में स्वस्ति यज्ञ

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बिनौली: ग्वालीखेड़ा के चौ.दलीप सिंह इंटर कालेज में शनिवार को स्वस्ति यज्ञ हुआ। जिसमें शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने वेद मंत्रों के साथ आहुति देकर राष्ट्र कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर संस्था प्रबंधक आचार्य ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। सुशिक्षित व संस्कारित युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सकती है। शिक्षा के उन्नयन से ही राष्ट्र ऊन्नत होगा। मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी सफलता को प्राप्त करते है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य उमेश कौशिक ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया। इस अवसर पर संस्था सचिव रवि पंवार, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, प्राचार्य डा.राजीव गुप्ता, अश्वनी, मगनपाल, सचिन, मनीषा पंवार, नीतू राणा, रीतू गहलोत आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here