कई राज्यों के अनुयायियों से इंटरनेट से रूबरू हुए गुरमीत सिंह

0
362

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में रविवार को डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने कई प्रांतों के अनुयायियों को इंटरनेट पर लाइव रूबरू होकर अपने घरों में ही रहकर सुमिरन करने का संदेश दिया।
सेवादारों को दिए निर्देश-
डेरा आश्रम में पहुंचने के बाद गुरमीत सिंह ने रविवार सुबह पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि, निर्माण, भोजन व्यवस्था, कैंटीन आदि सेवाओं में लगे सेवादारों का हालचाल पूछकर उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
अनुयायियों से किया लाइव संवाद
आश्रम में दोपहर को गुरमीत सिंह ने इंटरनेट के माध्यम से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरांचल व प्रदेश के कई जनपदों के अनुयायियो से इंटरनेट पर लाइव संवाद किया। इस दौरान कुछ अनुयायी दूसरे देशों के भी जुड़े।
पुलिस बल रहा तैनात
आश्रम परिसर के बाहर सभी गेट पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के निर्देशन में पुलिस बल तैनात रहा। सीओ डीके शर्मा व इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
आश्रम में विभिन्न स्थानों से आने वाले सेवादारों को परिसर के अंदर तमाम छानबीन के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। जबकि मोबाइल, घड़ी व बैग भी अंदर नही जाने दिया।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here