राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई मॉडल हिमानी खरे

0
341

बागपत: वी केयर मीडिया के सौजन्य से एक अवार्ड शो का कार्यक्रम हुआ, इसमे मॉडल हिमानी खरे को राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसको लेकर उन्हें बागपत के लोगों ने बधाई दी है।हिमानी खरे को उनकी प्रतिभा व सामाजिक कार्यो को देखते हुए सम्मानित किया गया। हिमानी खरे अपनी मॉडलिंग लाइन में काम करते -करते सामाजिक कार्य में भी भागीदारी रखती है। उन्हें एक के बाद एक मिल रहे अवार्ड को लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हिमानी खरे ने कई ब्यूटी पैजन्ट, फैशन शो व अवार्ड कार्यक्रम में भाग लिया है। उन्होंने बहुत मेहनत करके अपने आपको आज इस काबिल बनाया है। घर- परिवार के कार्य के साथ- साथ उन्हें जो भी समय मिलता है वह उस समय को मॉडलिंग में ही बिताती है। वह अपने इस सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। कड़ी मेहनत व अभ्यास के बाद आज वह बहुत खुश है। उन्होंने राष्ट्रीय गौरव रत्न अवार्ड से सम्मानित करने के लिए वी केयर मीडिया को धन्यवाद दिया है और उन्हें इस मुहिम में जोड़ने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।