अक्षिता ने बंगाल में रजत व पिलौना में स्वर्ण पदक जीता

0
378

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: दादी चंद्रो फाउंडेशन जौहड़ी की शूटर अक्षिता तोमर ने बंगाल में ऑल इंडिया स्कूल चैम्पियनशिप में रजत व पिलौना में हुई राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
शूटर दादी चंद्रो शूटिंग रेंज के कोच वाजिद खान ने बताया कि रेंज की शूटर अक्षिता तोमर ने बंगाल के आशनशोल में हुई आल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला वर्ग स्पर्धा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। उधर मेरठ के पिलौना में हुई तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग चैम्पियनशिप में अक्षिता ने दस मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर महिला वर्ग स्पर्धा में 400/384 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता। गुरुवार को रेंज पर महासचिव सुमित राठी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, बबलू प्रधान, विनोद तोमर ने पदक विजेता शूटर को पुरस्कृत किया।