Thursday, April 25, 2024

विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड! सरकार बनी तो लड़कियों को मिलेगी स्कूटी और स्मार्टफोन, प्रियंका ने किया ऐलान

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • कांग्रेस ने महिला कार्ड खेलते हुए विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। कांग्रेस महिलाओं के जरिए राज्य में अपनी सियासी जमीन तैयार कर रही है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा इससे पहले सभी सियासी दलों ने समाज के सभी वर्गों को साधने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं अब कांग्रेस ने राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ऐलान किया है कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सरकार महिलाओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देगी।
असल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने की घोषणा के बाद आज एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी महिलाओं पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। प्रियंका ने आज इसका ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव के बाद अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी।
घोषणा पत्र में शामिल किया ऐलान
असल में आज सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली और उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। आज मुझे इस बात की खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जाएगा और ग्रेजुएट लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने का फैसला किया है।
महिलाओं के लिए 40 फीसदी का ऐलान कर चुकी है कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने महिला कार्ड खेलते हुए विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। कांग्रेस महिलाओं के जरिए राज्य में अपनी सियासी जमीन तैयार कर रही है।
दक्षिण भारत में है मोबाइल, फ्रीज देना का चलन
असल में उत्तर भारत में चुनाव के दौरान सियासी दल अपने समर्थकों वोटरों को महंगे गिफ्ट देते हैं। लेकिन चुनाव के बाद बननी वाली सरकारों के बाद आम लोगों को फ्रीज, पंखे और जरूरी सामान देने का चलन दक्षिणी भारत में ज्यादा है। हालांकि प्रियंका ने यूपी में इसकी शुरूआत कर दी है। वहीं माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस की देखा देखी में अन्य सियासी दल भी राज्य की जनता को लुभाने के लिए बड़े ऐलान कर सकते हैं।

 

Latest News