मोहर्रम और महावीरी झंडा का त्यौहार आपस में मिलकर मनाएं: हाजी वकील अहमद अन्सारी

0
360

बलिया। जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी वकील अहमद अन्सारी ने जनपद में सभी धर्मों को मानने वाले लोगों से अपील किए हैं कि मोहर्रम और महावीरी झंडा का त्यौहार आपस में मिलकर मनाएं। हाजी अंसारी ने कहा कि इसके साथ ही तिरंगा झंडा हर घर में फहराया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज को त्यौहारों की तरह मनाया जाएगा। यह जनपद एक अलग पहचान रखता है। इस पहचान को बरकरार रखने के लिए सभी शिकवे गिला भुलाकर त्यौहार सहित आजादी का पर्व जोश खरोश के साथ मनाएंगे। अन्सारी ने जिला अधिकारी बलिया से मांग करते हुए अपील की है कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां गड्डे हैं वजहां साफ सफाई नहीं हुई है। साफ सफाई कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करने की कृपा करें। जुलूस में प्रतिबंधित चीज ना लाई जाए, डंडे का ही इस्तेमाल किया जाए। सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अपील की है।