झांसी के नये डी.एफ.ओ.होंगे एम.पी.गौतम

0
306

झांसी। आज प्रदेश मुख्यालय से हुये आदेशों के अनुसार वन विभाग में 05 जनपदों में नये डी.एफ.ओ. तैनात किये गये है। एम.पी.गौतम को झांसी जनपद का प्रभार शौपा गया है। इसके पूर्व श्री गौतम बांदा जनपद में डी.एफ.ओ.रह चुके है।
आज हुये फेर बदल में एम.पी.गौतम को झांसी, जगदम्बिका प्रसाद को संतकबीर नगर, प्रभाकान्त पाण्डेय को दुधवा टाईगर रिजर्व, संजय शर्मा को वाराणसी व अरूण कुमार को लायन सफारी इटावा के साथ-साथ एटा वन प्रभाग का भी चार्ज दिया गया है।
झांसी जनपद के डी.एफ.ओ. वी.के.मिश्र का वन संरक्षक के पद पर प्रोन्नति होने व लखनऊ चिड़ियाघर में तैनाती के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। गौतम की तैनाती के साथ यह अनिश्चिता समाप्त हो गयी। गौतम, प्रांतीय वन सेवा के वरिष्ट अधिकारी है और इससे पूर्व मेरठ, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर व लखनऊ जनपद में कार्य कर चुके है। ये मूलरूप से जौनपुर जनपद के निवासी है।