धार्मिक परीक्षा में रूपाली जैन ने मारी बाजी

0
192
बागपत के कस्बा खेकड़ा में धार्मिक परीक्षा की विजेता महिलाओं को सम्मानित करते जैन मिलन के पदाधिकारी

बागपत। महिला जैन मिलन खेकड़ा की एक बैठक बबीता जैन के खेकड़ा स्थित आवास पर हुई, इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। णमोकार महामंत्र व महावीर प्रार्थना के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मेरठ से आये क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद जैन ने जैन मिलन के कार्यों पर प्रकाश डाला और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उसके बाद धार्मिक परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें रूपाली जैन ने प्रथम, रुचि जैन ने द्वितीय तथा पुष्पा जैन व दीपा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मेरठ से आई राष्ट्रीय संयोजिका पूनम जैन ने जैन मिलन गीत सुनाया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। बैठक की अध्यक्षता रेखा जैन व संचालन रुचि जैन ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री राखी जैन, राष्ट्रीय संरक्षिका पूनम जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, क्षेत्रीय संयोजिका वीना जैन, वंदना, रूपाली, रीना, कविता, संगीता, श्रेया, इति, पिंकी शोभा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here