यलो डे बनाकर बच्चों को पीले कलर की महत्ता बताई

0
266

बिनौली। मूर्ति देवी बालिका विद्यापीठ स्कूल में गुरुवार को किंडरगार्टन में यलो डे मनाया गया। इसमें नर्सरी,एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
यलो रंग की पोशाक में स्कूल में पहुंचे बच्चे आकर्षण का केंद्र थे। इस अवसर पर प्रिसिपल बबीता पाराशर ने पीले रंग वाला मौसमी आम व उसके गुणों के विषय तथा येलो (पीले) रंग महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए बताया की बच्चों को रंगो की पहचान करवाने तथा उन्हें रंगो से संबंधित चीजों की जानकारी देने के मकसद से इस तरह के दिवस मनाए जाते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चे रंगों का ज्ञान सीखते हैं, साथ ही खेल-खेल में बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता हैं। इस एक्टीविटी में हिस्सा लेकर बच्चों ने अपने ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ आनंदित भी हुए।
स्कूल प्रबंधक विनोद गिरी ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि  छोटे बच्चे बहुत ही कोमल हृदयी होते हैं। जीवन के विभिन्न रंगों से उनका परिचय करवाने के लिए हमें रंगीन उत्सव मनाने चाहिए। येलो रंग उमंग व उत्साह का प्रतीक है। इस अवसर पर अन्नू, प्राची शिक्षिका आदि उपस्थित रही।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here