Wednesday, April 24, 2024

देश‌ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है केंद्र व प्रदेश सरकार: एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

नजीबाबाद। भाजपा विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि”स्वस्थ भारत मजबूत भारत”आज के समय में प्रासंगिक व आवश्यक है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल एवं सशक्त संचालन चौधरी ईशम सिंह ने किया। इस स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ कई सरकारी विभागों ने अपने अपने स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी मेले में आए क्षेत्रीय नागरिकों एवं जन सामान्य को दी ।
मेले का शुभारंभ मुरादाबाद बिजनौर क्षेत्र से स्थानीय निकाय क्षेत्र के नवनियुक्त सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) सत्यपाल सिंह सैनी, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल,पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह ने मुख्य द्वार पर बंधे फीते को काटकर किया। इस अवसर पर एम एल सी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि हमारी केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार अनेक जनहित की योजनाएं चलाकर पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के जनमानस का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में लगे अनेक विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब यह सब सुविधाएं नागरिकों को निरंतर पीएससी पर प्राप्त होती रहें। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ भारत मजबूत भारत “आज के समय में बहुत ही प्रासंगिक है। हमें इस वाक्य को सार्थक करना होगा। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, चौधरी ईशम सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके नायर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सर्वेश निराला, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा सुधीर भुइयार, तरुण राजपूत, राजकुमार प्रजापति, बलराज त्यागी तथा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मोनिका यादव सहित भाजपा नेताओं के साथ लगे स्टालों से विभागीय जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बाल विकास परियोजना के द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम किया। जिसमें उन्हें विभाग द्वारा दी जाने वाली सामग्री प्रदान की, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा 3 गांव के खिलाड़ी छात्राओं को खेल सामग्री वितरित की गई। जिसमें कामराजपुर, कमालपुर खाईखेड़ी, एवं राहतपुर खुर्द की बालिका मंगल दल टीम को खेल सामग्री वितरित की गई ।अपने संबोधन में राजा भारतेंदु सिंह पूर्व सांसद बिजनौर ने कहा कि सरकार सबको स्वास्थ्य सबको शिक्षा निशुल्क प्रदान करने का काम कर रही है। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाला मानदेय व अन्य सुविधाएं शीघ्र स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाने के लिए वे प्रयासरत हैं। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को कार्य करना चाहिए। सरकार अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जनहित के किसी भी कार्य में कोताही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में एसीएमओ पी.आर.नायर, डा.सुशील कुमार, अनिल कौशिक, अभिषेक त्यागी, डा.गौरव ने एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, राजा भारतेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल, बलराज त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, मुकुल रंजन दीक्षित, जुगनेश कुमार, आर्य वीरेंद्र शर्मा, मोनिका यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, रितेश सेन, राहुल तिवारी, विक्रांत चौधरी, रुस्तम यादव, सीमा कंडवाल, दीपक कंडवाल, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, राजीव टंडन, जिला मंत्री तरुण राजपूत, राजन टंडन गोल्डी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुधीर भुईयार, मयंक चौहान, अतुल रोहिल्ला, संदीप तायल, मुन्नू खलीफा, मनीषा सैनी, ओम शर्मा ,नीता राजपूत, सुनीता पाल, शिवानी सिंह, राजेन्द्र सिंह, सहित पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News