Wednesday, April 24, 2024

दिव्यांग खिलाड़ी का ककौर कला गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

छपरौली: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 भुवनेश्वर में छटा रैंक प्राप्त कर अपने गांव ककौर कला पहुंचे दिव्यांग खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।
उड़ीसा भुवनेश्वर में 28 मार्च से 31 मार्च तक चली बीसवीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में क्षेत्र के गांव ककौर कला के रहने वाले दिव्यांग खिलाड़ी दिनेश सरोहा सुपुत्र ओमबीर सिंह ने एफ-44 पैरा स्पोटर्स कैटिगरी डिस्कस थ्रो में छटा स्थान प्राप्त कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया हैं।
दिनेश सरोहा का गाँव पहुँचने पर गांव व क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तियों ने जोरदार स्वागत किया और दिनेश के सम्मान में एक उत्साहवर्धन सभा भी आयोजित की गयी।
दिव्यांग खिलाड़ी दिनेश सरोहा ने मास्टर राकेश सरोहा व समाजसेवी आर.आर.डी.उपाध्याय के दिशा-निर्देशों पर मात्र एक महीने में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलने वाला पहला खिलाड़ी हैं। 9 मार्च 2022 को खेल की दुनिया में पहला कदम रखने वाले दिव्यांग दिनेश सरोहा ने उत्तर-प्रदेश पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता और 30 अप्रैल को राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में छटा स्थान प्राप्त किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए आँखें के डायरेक्टर समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय ने कहा कि वह जनपद में हजारों पैरा खिलाड़ीयों को तैयार करना चाहते है। दिव्यांगों को आत्म सम्मान के साथ जीने का हक है। मा.रणबीर सरोहा ने कहा कि वह इस पवित्र कार्य में पूर्ण समर्पित होकर सहयोग करेंगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन सरोहा, राजीव पण्डित व मा. बलवान सिंह ने दिनेश सरोहा को आशीर्वाद देते हुए दिव्यांग खिलाड़ीयों का उत्साह वर्धन के लिए सामाजिक संस्था आँखें का आभार प्रकट किया।
सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान भोपाल सिंह व संचालन प्रधानाचार्य सुनील कुमार कुमार आर्य ने किया।
इस अवसर पर मा.रणवीर सिंह, राजीव पंडित, आँखें के डायरेक्टर समाज सेवी आर.आर.डी.उपाध्याय, मा.राकेश सरोहा, मा.बलवान सिंह, प्रधान भोपाल सिंह, सचिन मुखिया, सुमित शर्मा, मोहन, उदयवीर सिंह, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, प्रदीप, ओमबीर सिंह, देवेन्द्र, विकास, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।

Latest News