भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयकुमार का किया स्वागत

0
184
बागपत के गढ़ी कलंजरी गांव में भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयकुमार का स्वागत करते कार्यकर्ता

बागपत। बागपत विधानसभा के गढ़ी कलंजरी गांव में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष खेकड़ा देहात नरेश वर्मा के आवास पर श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया।
इसमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयकुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश मलिक व बागपत विधानसभा के विस्तारक गौरव चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उनका यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के लिए किए जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनवाने के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा श्रमिकों के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया और उनसे लाभ उठाने की बात कही।