Wednesday, April 24, 2024

यूपी में आज से शीतलहर की संभावना, जहरीली हवा से मिली बड़ी राहत

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...
  • यूपी में आज से 30 नवंबर तक शीतलहर की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में कई जगहों पर तापमान 2-3 डिग्री तक जाने का अनुमान लगयाा जा रहा है।

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मौसम में हर स्तर पर बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने सुबे में पछिया हवा चलने का अनुमान लगाया है, जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट आएगी। इसका असर सोमवार को ठंड के रूप में महसूस भी हुआ। वहीं आज से 30 नवंबर तक शीतलहर की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ प्रदेश के अलग-अलग शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले दिनों में कई जगहों पर तापमान 2 से 3 डिग्री तक जाने का अनुमान लगयाा जा रहा है। आइये एक नज़र डालते हैं यूपी के बड़े शहरों में आज कैसा है मौसम?
लखनऊ
लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह-सुबह कोहरा और धुंध छाई रहेगी। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने का अनुमान हैं। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। लखनऊ की वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 134 दर्ज किया गया है।
वाराणसी
वाराणसी में आज मैक्सिमम तापमान 28 और मिनिमम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहने का अनुमान हैं। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक 122 है।
प्रयागराज
प्रयागराज में सुबह में कोहरा और धुंध रहेगी लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा। आज मैक्सिमम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 102 रिकॉर्ड किया गया है।
कानपुर
कानपुर में भी सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कानपुर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 132 है।
गोरखपुर
गोरखपुर में मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। बाद में मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। एक्यूआई 136 दर्ज किया गया है।
अयोध्या
अयोध्या में मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एक्यूआई 119 दर्ज किया गया है।
मेरठ
मेरठ में आज मैक्सिमम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी। दिन में मौसम साफ हो जाएगा। एक्यूआई 144 दर्ज किया गया है।
आगरा
आगरा के तामपान में बढ़ोतरी हुई है। आज मैक्सिमम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में कोहरा और धूंध छाई रहेगी। एक्यूआई 149 दर्ज किया गया है।

Latest News