शिष्टमंडल ने मुजफ्फरनगर महासम्मेलन के लिए अतिथियों को किया आमंत्रित

0
190

मुजफ्फरनगर : अखिल भारतीय नाथयोगी समाज का एक शिष्टमंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन लाल उपाध्याय के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के आवास पर जाकर मिला। शिष्टमंडल ने डा.संजीव बालियान को 5 दिसंबर को अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज द्वारा आयोजित मुजफ्फरनगर में होने वाले चेतना महासम्मेलन मे विशिष्ट अतिथि के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक रहेंगी।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते अखिल भारतीय योगीनाथ उपाध्याय समाज के पदाधिकारी।

शिष्टमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। शिष्टमंडल में विकास उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य,लाला सुरजन सिंह,नकुल उपाध्याय,जगमाल उपाध्याय,नवीन प्रधान,श्रवण कुमार आर्य,केपी सिंह उपाध्याय,एमपी सिंह उपाध्याय,ऋषि पाल फौजी, डा.कन्हैया लाल उपाध्याय,खुशीराम उपाध्याय, मास्टर तेजपाल उपाध्याय आदि मुख्य रूप से रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here