मानव जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाये : डॉ अमित गुप्ता

0
238

ब्यूरो चीफ विकास बड़गुर्जर

बिनौली:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर चिकित्सकों ने मिलकर अस्पताल प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया।

बिनौली सीएचसी में पौधा रोपण करते चिकित्सक

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनोली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित गुप्ता,ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए तथा कूड़ा-कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सभी को मिलकर इसमें सहयोग करना चाहिए। पानी का इस्तेमाल केवल आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए। पानी की बूंद-बूंद को बचाना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। कहा कि मानव जीवन पर्यावरण पर टिका हुआ है और यदि पर्यावरण ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो इससे मानव के अस्तित्व को खतरा पैदा हो जाएगा। इस अस्तित्व को बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कहा कि यदि हम पर्यावरण को संरक्षित रखने के उपाय नहीं करेंगे तो पृथ्वी पर रहना मुश्किल हो जाएगा। इस मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत चीजों का संरक्षण आवश्यक है।इस अवर पर डॉ हिमांशु शर्मा संजीव, प्रवीण ठाकुर बी पी एम, कुलदीप ठाकुर आदि ने पौधा रोपण किया।