पूर्व सैनिकों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

0
166
  • सैनिकों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर
बागपत: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक की और उनसे परिचय किया। जिलाधिकारी ने सैनिकों से जुड़े हुए बिंदुओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैनिकों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा सैनिक ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। सैनिक का मान-सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा कि सैनिकों को जिस क्षेत्र में जो कोटा मिला है, उसका सम्मान किया जाए। किसी भी सैनिक को अनावश्यक रूप से किसी तरह से परेशान ना किया जाए। सैनिक क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल होता है। सैनिकों ने जो समस्याएं बताएं उनका जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराया, जिस पर सैनिकों ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण सिन्हा, पुलिस क्षेत्राधिकारी क्राइम हरीश भदौरिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर संजय श्रीवास्तव, जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here