जानसठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष में व्यापारियों द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को जानसठ कस्बे में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा पहुंची। यहां गांव तालड़ा मौड़ पर व्यापारियों ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापारियों ने स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि शिकायत पेटिका के द्वारा व्यापारियों की शिकायत इकट्ठा कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।

वहीं पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष अशोक कंसल ने कहा कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल ने वहां उपस्थित व्यापारियों से साफ कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से दिनेश बंसल प्रांतीय संगठन मंत्री, हिमांशु कौशिक मीडिया प्रभारी मुजफ्फरनगर,अध्यक्ष अशोक कांबोज, महामंत्री सतपाल प्रजापति, बृजेश रस्तोगी, अनुज सैनी, सरदार मनदीप छाबड़ा, श्याम सुंदर वर्मा, अमित सैनी, महिपाल सिंह, विनय शर्मा, धनप्रकाश गंगानिया आदि व्यापारी शामिल रहे।