निकाय चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी:सर्वदमन त्यागी

0
289

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर 
बिनौली: बरनावा गांव में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए चर्चा हुई।
बैठक में प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक सर्वदमन त्यागी ने कहा कि इस बार प्रदेश में होने जा रहे निकाय चुनावों में भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में जनता को अपराधमुक्त माहौल मिला है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में हर कार्यकर्ता को हर संभव सहयोग करने का आहवान किया। जिला संयोजके रविंद्र छिल्लर के संचालन में हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जसबीर सोलंकी, सचिन त्यागी, मोहित चौधरी, श्रवण गिरि, दीपक शर्मा, मास्टर अनीश कुरेशी, धनुषपाल आदि मौजूद रहे।