प्रार्थना पत्र देना पड़ा महंगा: महिला गई न्याय की भीख मांगने उसके बदले दुबहर एसएचओ अतुल मिश्रा ने पीड़ित पर ही किया मुकदमा दर्ज

0
778

बलिया। दबंगों ने खुलेआम चाकू मारने की नीयत से दौड़ा दिया, वहीं महिला के साथ अभद्र व्यवहार,गाली- गलौज फिर जमकर की पिटाई। एक परिजन का सिर फट गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां गंभीर सिर में चोट आने के कारण 9 टांके लगाने पड़े। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित महिला को दुबहर थाने पर जाना पड़ा महंगा। दुबहर एसएचओ अतुल मिश्रा तथा थाने पर कई सालों से जमें मुंशी मनोज कुमार से पीड़ित महिला न्याय मांगने पहुंची तो वहां के एसएचओ व मुंशी द्वारा भगा दिया गया। थाने से कोई कार्यवाही नहीं की गई। दुबहर एसएचओ अतुल मिश्रा ने पीड़ित पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित महिला को थाने जाना महंगा पड़ा। पीड़ित महिला के घर जाकर दुबहर थाने के सिपाही महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अब एसपी और डीएम से लगाई न्याय की गुहार।