Tuesday, April 23, 2024

किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पालिका चेयरपर्सन सहित विभिन्न सियासी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर भाव पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चौ.चरण सिंह को सच्चा किसान हितेषी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
किसान महीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न सियासी व सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने हवन यज्ञ एवं प्रतिमा पर पुष्पापंजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद कार्यालय पर पर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। किसान हितों के लिए किये गए उनके संघर्ष को याद करते हुए खेती किसानी के क्षेत्र में किये गए सुधारों को क्रांतिकारी बताया।
नगर पालिका चेयरपर्सन एवं भाजपा नेता अंजु अग्रवाल ने पालिका प्रांगण में लगी चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान हित में किये गए उनके कार्यों को सराहा। अंजु अग्रवाल ने कहा कि चौ.चरण सिंह देश के बड़े किसान नेता एवं बुद्धिजीवी थे। उन्होंने कहा कि किसान हित में पूर्व प्रधानमंत्री के किये गए कार्यों की सराहना हमेशा की जाती रहेगी। राहुल पंवार, अमित बाबी सभासद, मनीष कुमार, पवन चौधरी, अवनीश कुमार, एसके बिट्‌टू शामिल रहे। पूर्व सांसद एवं सपा नेता हरेन्द्र मलिक ने भी चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि किसान हितों के पेरोकार एवं किसान चिंतक चौ.चरण सिंह देश के एक महान नेता थे। जिन्होंने किसान व मजदूरों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी।

Latest News