अजीतनाथ भगवान की शांति धारा व भजन संध्या 5 को

0
299
अजितनाथ भगवान

बागपत। परम पूज्य आचार्य श्री 108 वसुनंदी महाराज ससंघ के मंगल आशीर्वाद से जैन जागरण मंच द्वारा आगामी 5 जून को श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर बागपत में मूलनायक श्री 1008 अजीतनाथ भगवान की शांति धारा व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
जन जागरण मंच बागपत के मयंक मित्तल ने बताया कि जैन समाज बागपत के इतिहास में यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। बताया कि सुबह साढ़े छह बजे श्रीजी का अभिषेक होगा और उसके बाद सुबह सात बजे शांति धारा होगी। तत्पश्चात सुबह आठ बजे अजितनाथ भगवान का विधान होगा। उसके बाद शाम को सात बजे महाआरती होगी तथा साढ़े सात बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंकुर म्यूजिकल ग्रुप बडौत के कलाकार भाग लेंगे। तीर्थंकर चैनल पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मां पद्मावती महिला मंडल की रूबी जैन व बबीता जैन ने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने का आह्वान किया।