भारतीय जनता दल ने परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय मनाई

0
262

हापुड़। भारतीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरी के निवास स्थान शक्तिनगर स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर भगवान परशुराम की जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी एवं दीप प्रज्जवलन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश गिरि ने बताया कि भगवान परशुराम अन्याय के प्रतिकार और पर्यावरण के मूल स्वरूप के संरक्षण को प्रतिबद्ध सम्पूर्ण जीवन करने वाले तथा सामान्य मानवता की शान्ति के लिए शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र की महत्ता स्थापित करने वाले महर्षि योद्धा परशुराम के जन्मोउत्सव के शुभ अवसर पर सभी आगंतुको का हार्दिक स्वागत किया गया तथा अक्षय तृतीया भी मनाई। आज के दिन का काफी महत्व है। आज के दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ।
भगवान परशुराम का जन्म आज ही के दिन हुआ। मां अन्नपूर्ण का जन्म भी आज के दिन हुआ। द्रोपदी को कृष्ण जी ने आज के दिन चिर हरण से बचाया था। कृष्ण और सुदामा का मिलन आज ही के दिन हुआ था। प्रसिद्ध तीर्थ श्री बद्री नाथ नारायण के कपाट आज ही के दिन खोले जाते हैं। वृन्दावन के बांके बिहारी मन्दिर साल में केवल आज ही के दिन श्री विग्रह चरण के दर्शन होते हैं। अन्यथा सालभर वस्त्र से ढके रहते हैं। इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था।
इस अवसर पर राजेश गिरी, जगवीर सिंह, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार, मधु शर्मा, रामानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सीतापुर गुड्डू शुक्ला, सुनीता अग्रवाल,अमन अग्रवाल, मूलचंद त्यागी, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।