Wednesday, April 24, 2024

विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी में शामिल हुए द ग्रेट खली, दिल्ली पार्टी दफ्तर में ली सदस्यता

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

नई दिल्ली: द ग्रेट खली ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वो भाजपा की नीति भारत को आगे बढ़ाने की है, इससे प्रभावित होकर ही मैं पार्टी में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मैं कोशिश करूंगा कि खरा उतरूंगा।
पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव से पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल कर ली। इससे पंजाब में भाजपा के लिए एक अलग संदेश जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले साल 2021 में द ग्रेट खली ने ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, उस समय इस मुलाकात की भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उम्मीद लगाई जा रही थी कि अब खली आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मगर अब चुनावी पंडितों की सारी अटकलें धरी की धरी रह गई। खली ने भाजपा का दामन थाम लिया।
खली का पूरा नाम दिलीप सिंह राणा है। वह 49 वर्ष के हो गए हैं। बताया जाता है कि पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने गांव में सड़क के लिए पत्थर तोड़ने का काम शुरू किया। उसमें उन्‍हें आमदनी भी हो रही थी और खाना भी मिल जाता था। काम करने के बाद जब वह घर पहुंचते तो अपने सात भाई बहनों के साथ खाना खाते हुए जो भी उन्हें नसीब हुआ खा लेते थे। अपने आकार के कारण उन्‍हें ज्‍यादा खाने की जरूरत थी, लेकिन सभी एक साथ खाते थे और जिसने जितना खाना खाया वहीं हासिल होता था।
द ग्रेट खली हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव धिरैणा से हैं। उनके पिता ज्‍वाला राम एक साधारण किसान हैं और उनकी माता टंडी देवी एक गृहिणी हैं। ग्रेट खली की पत्‍नी व एक बेटी भी है। वह अब जालंधर व करनाल में अपनी रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं। खली के पास बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फ‍िल्‍मों के ऑफर भी उपलब्‍ध हैं।

Latest News