Wednesday, April 24, 2024

विधानसभा चुनाव 2022: मैनपुरी के करहल में अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को दिया टिकट

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मैनपुरी से सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जहां बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार लड़ाई रोचक होती जा रही है। जहां यूपी के मैनपुरी जिले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को करहल विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2014 में फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था।
बीजेपी ने करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को बनाया प्रत्याशी
एसपी बघेल पहले मुलायम सिंह के रहे हैं सुरक्षा अधिकारी
दरअसल, बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से एस पी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। एस पी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे। इसके अलावा वह यूपी सरकार में मंत्री भी रहे हैं। बीजेपी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है, हालांकि अखिलेश के पर्चा दाखिल करने के बाद एस पी सिंह बघेल भी नॉमिनेशन भरने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे।
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने करहल से भरा नामांकन
बता दें कि आज ही अखिलेश यादव ने करहल से पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये ‘नॉमिनेशन’ (नामांकन) एक ‘मिशन’ है क्योंकि ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। वहीं, करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है,जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।
वहीं, अखिलेश ने कहा,”ये क्षेत्र बिल्कुल घर के पास का क्षेत्र है, घर है, नेताजी का और समाजवादी पार्टी का यहां से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होकर एक पॉजिटिव राजनीति को आगे बढ़ाया है। हालांकि मुझे उम्मीद है कि इस चुनाव में जो नकारात्मक राजनीति करते हैं। उन सभी को जनता उत्तर प्रदेश से हटा देगी।”

 

 

Latest News