Wednesday, April 24, 2024

चेतना महासम्मेलन दिलाएगा योगी नाथ उपाध्याय समाज को राजनैतिक हक : तेजपाल सिंह

Must read

भगवान महावीर स्वामी जयंती पर श्रद्धालुओं ने विधान में की भगवान की पूजा अर्चना

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर रविवार को बरनावा के चंद्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर में विधान का आयोजन कर श्रद्धालुओ...

जयंत चौधरी के रोड शो का बरनावा बिनौली में ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद जयंत चौधरी ने रविवार को विजय के शक्ति रथ पर सवार होकर...

शराब तस्कर पर बिनौली पुलिस की बड़ी करवाई

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बिनौली:थाना बिनौली के शेखपुरा वन्य क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहे एक शराब तस्कर को...

आयुक्त व आई जी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ, विकास बड़गुर्जर बागपत-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल ,संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से मेरठ मंडल मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा...

मेरठ: अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज व एमपी फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्लोब मीडिया समूह के पूर्व शिक्षाविद मदनपाल उपाध्याय की द्वितीय पुण्यतिथि पर माछरा गांव में सद्भावना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया व साथ साथ सामाजिक एकजुटता, शिक्षा,रोजगार व राजनीतिक भागीदारी पर भी मंथन किया गया।
5 दिसम्बर को होने वाले योगी नाथ उपाध्याय चेतना महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर समाजिक एकता का प्रदर्शन दिखाने का आह्वान किया गया।।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री डा.लोकेश प्रजापति ने पिछड़ा वर्ग को नीट,जवाहर नवोदय विद्यालय व आर्मी स्कूलों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाया।
किठौर क्षेत्र के विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि योगी उपाध्याय समाज हमेशा से भाजपा के साथ जुड़ा रहा है लेकिन इस समाज को राजनीति में उचित भागीदारी नहीं मिली। मैं मुख्यमंत्री सहित सभी जरूरी मंचों पर योगी समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने की आवाज उठाऊंगा।।
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह ने कहा कि 5 दिसम्बर को मुजफ्फरनगर में होने वाले कार्यक्रम में अपना जनसंख्या बल दिखाएं। जिसमें हमारे महंत शिवनाथ जी व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रीय महासचिव योगी रामनिवास राठी ने भी इस महासम्मेलन को सफल बनाने के बारे में विचार रखे।। समारोह की अध्यक्षता डा.किरणसिंह ने की।
संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चमन सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण आर्य,उपाध्यक्ष विकास उपाध्याय (जि.पं.सदस्य), पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुनीश उपाध्याय,जगमल सिंह आर्य,पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचन्द,मंडल अध्यक्ष मेरठ कालीचरण आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
उपस्थिति व्यक्तियों में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी योगी जितेन्द्र उपाध्याय (खतौली),एमपी उपाध्याय (कोषाध्यक्ष), प्रदीप उपाध्याय उर्फ नीटू (जिला अध्यक्ष,मेरठ), आशीष उपाध्याय (जिला मंत्री), दिनेश उपाध्याय (उपाध्यक्ष), संदीप उपाध्याय, संजय उपाध्याय (संगठन मंत्री), कैप्टन राजपाल आदि गणमान्य व्यक्ति रहे।

Latest News