बागपत में बुखार से एक छात्र की मृत्यु

0
174

बागपत। बिनौली क्षेत्र के तेड़ा गांव में बुखार के चलते एक छात्र की मृत्यु हो गई। गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक छात्र के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक आयुष तेड़ा गांव निवासी सोनू का पुत्र था। वह गांव में ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। दो दिन पहले उसे बुखार आया,जिसके चलते उसे उपचार के लिए गांव में ही एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। वहां जब उसे आराम नहीं लगा तो उसे बड़ौत के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्र की मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों के यहां सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। मृतक के बाबा महेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र आयुष बहुत ही होनहार बालक था। उसके निधन से पूरे परिवार में शोक छाया हुआ है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here